कमांडर सैयद रजा मौसवी ढेर
गाजा में इजरायल-हमास के बीच युद्ध जारी है. इसी बीच ईरान को बड़ा झटका लगा है. इजरायली सेना ने ईरान के टॉप मिलिट्री कमांडर को एयर स्ट्राइक में ढेर कर दिया है. एयर स्ट्राइक को सीरिया के दमिश्क में अंजाम दिया गया है. जहां पर हमले में ईरान रिवोल्यूशनरी गार्ड के कमांडर सैयद रजा मौसवी की मौत हो गई.
यरूसलम पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक दमिश्क के ग्रामीण इलाके सेट जैनब में विस्फोटों की आवाज सुनी गई. इसके बाद दमिश्क अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास धुएं के बादल दिखाई दिए. वहीं कहा जा रहा है कि सैयद रजा मौसवी की मौत से इरान को बड़ा झटका लगा है. मौसवी सीरिया और लेबनान में ऑपरेशन को अंजाम दे रहा था. ऐसे में अब ईरान का मिशन इन इलाकों में कमजोर पड़ सकता है.
इजरायल की ओर से की गई इस एयर स्ट्राइक के बाद अब उम्मीद जताई जा रही है कि ईरान समर्थित संगठन हिज्बुल्लाह या फिर हूती विद्रोही इजरायल से बदला लेने की कोशिश कर सकते हैं. ईरान का समर्थन करने वाले ये आतंकी संगठन बीते कुछ समय से समुद्री जहाजों को निशाना बना रहे हैं. जिनका संबंध किसी भी तरह से इजरायल के साथ हो. हाल ही में भारतीय तट से 200 समुद्री मील दूर एक जहाज पर ड्रोन से हमला किया गया था. जिसका आरोप भी ईरान समर्थित संगठनों पर लगा है.
बता दें कि इससे पहले साल 2020 में अमेरिका ने ईरान की एलीट कुद्स फोर्स के कमांडर जनरल कासिम सुलेमानी को एयर स्ट्राइक में ढेर कर दिया था. उस समय कामिस सुलेमानी और कमांडर अबू महदी अल-मुहांदिस सीरिया से बगदाद एयरपोर्ट पहुंचा था. जहां उसके समर्थक पहले से मौजूद थे. जब दोनों को कार में लेकर एयरपोर्ट से बाहर निकले, तभी अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन ने कार पर कई मिसाइलें दाग दी थीं. जिसमें दोनों की मौत हो गई थी.
यह भी पढ़ें-Kanpur: मुठभेड़ के बाद पुलिस ने इनामी लुटेरे को दबोचा, एक सिपाही भी घायल, दोनों का चल रहा अस्पताल में इलाज
-भारत एक्सप्रेस
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…