Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

IND vs SA: टेस्ट सीरीज से पहले कप्तान रोहित शर्मा की प्रेस कॉन्फ्रेंस, वर्ल्ड कप से लेकर फ्यूचर प्लान तक… कई सवालों के दिए जवाब

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए, जहां उन्होंने कई सवालों के जवाब दिए.

Rohit Sharma

रोहित शर्मा (सोर्स- एक्स)

Rohit Sharma Press Conference: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 26 नंबर से बॉक्सिंग डे टेस्ट की शुरुआत हो रही है. टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा वनडे वर्ल्ड कप में हार के बाद पहली बार सीरीज खेलने के लिए तैयार हैं. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है. वर्ल्ड कप में हार के बाद पहली बार ऐसा होगा, जब भारतीय टीम पूरी ताकत के साथ कोई सीरीज खेलने उतरेगी. इस सीरीज में रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह शामिल हैं. टेस्ट सीरीज की शुरुआत से पहले रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें कई सवालों के जवाब दिए.

रोहित शर्मा ने प्लेइंग इलेवन को लेकर दिए जवाब

टेस्ट सीरीज के पहले मैच में प्लेइंग इलेवन को लेकर रोहित शर्मा ने अहम बात की. उन्होंने कहा कि 75 प्रतिशत टीम फाइनल हो चुकी है. गेंदबाजी में तीसरे सीमर के रूप में मुकेश कुमार और प्रसिद्ध कृष्णा में से चुनना बाकी है. वहीं विकेटकीपिंग को लेकर रोहित ने कहा कि केएल राहुल पहले टेस्ट मैच में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे. केएल राहुल की विकेटकीपिंग को लेकर रोहित शर्मा ने कहा कि उन्होंने जिस तरह से वर्ल्ड कप में विकेटकीपिंग की है, वो कमाल का था. हमारे लिए राहुल विकेटकीपर के साथ मध्यक्रम में एक बेहतरीन बल्लेबाज भी हैं. बल्लेबाजी के दौरान उन्हें अच्छे से पता होता है कि उन्हें क्या करना है.

ये भी पढ़ें- रिंकू सिंह बीच सड़क पर चलते हुए युजवेंद्र चहल के लिए क्या करने लगे? Video वायरल

रोहित शर्मा ने भविष्य को लेकर की बातचीत

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रोहित शर्मा ने भविष्य को लेकर भी बातचीत की. उन्होंने अपने भविष्य को लेकर कहा कि वह एक बल्लेबाज के रूप में अच्छा कर रहे हैं और उनके सामने जो भी आएगा, उसमें भी वह जरूर खेलेंगे. बता दें कि आईपीएल में रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस की कप्तानी से हटा कर ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को टीम की कमान सौंप दी गई है. रोहित शर्मा से जब वर्ल्ड कप में हार को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वर्ल्ड कप में जिस तहर का प्रदर्शन हमारी टीम को जीत मिलनी चाहिए थी लेकिन हमलोग नहीं जीत पाए, हमारे लिए यह काफी मुश्किल था. उन्होंने आगे कहा कि वह मानते हैं कि फाइनल मुकाबले में कुछ चूक हुई, जिसके चलते हमारी टीम खिलाब जीतने से चूक गई.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital