उत्तर प्रदेश

निवेश की संभावना तलाशने जापान से यूपी आएंगे करीब ढाई सौ सीईओ, प्रदेश में स्थापित होगा ग्रीन हाइड्रोजन सेक्टर के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

जापान के यामानासी प्रांत के उप राज्यपाल को ओसादा ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की. सीएम योगी व यामानासी प्रांत के उप राज्यपाल को ओसादा के मध्य उत्तर प्रदेश में निवेश की संभावनाओं समेत चार बिंदुओं को लेकर चर्चा हुई. को-ओसादा ने बताया कि उत्तर प्रदेश में निवेश की संभावना तलाशने जापान से करीब 250 सीईओ उत्तर प्रदेश आएंगे. सुदृढ़ कानून व्यवस्था, सुशासन के बलबूते आर्थिक प्रगति पर तेजी से बढ़ रहे उत्तर प्रदेश में जापान का प्रतिनिधिमंडल निवेश की संभावनाओं को देखेगा. इससे उत्तर प्रदेश के युवाओं को रोजगार में भी काफी मदद मिलेगी. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के साथ मैत्रीपूर्ण संबंधों को मजबूत करने के लिए वे हरसंभव प्रयास करेंगे.

यूपी में स्थापित होगा ग्रीन हाइड्रोजन सेक्टर के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

सीएम व उप राज्यपाल के मध्य हुई वार्ता में ग्रीन हाइड्रोजन पर विशेष रूप से चर्चा हुई. इसमें बताया गया कि ग्रीन हाइड्रोजन को लेकर उत्तर प्रदेश व यामानासी प्रीफेक्चर के मध्य समझौता होगा और यहां सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किया जाएगा. इसमें जापानी तकनीक का उपयोग होगा. अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन कराने पर भी चर्चा हुई, जिसमें दुनिया भर के हाइड्रोजन प्रौद्योगिकी व इसके उपयोग में रूचि रखने वाले प्रतिनिधि भी उपस्थिति रहेंगे. हरित हाइड्रोजन प्रौद्योगिकी में यामानासी विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश के छात्रों को औद्योगिक प्रौद्योगिकी का अध्ययन करने का अवसर प्रदान करेगा.

यूपी के बुद्धिस्ट सर्किट में जापान ने दिखाई रुचि

को-ओसादा ने बताया कि उत्तर प्रदेश पर्यटन के दृष्टि से असीमित संभावनाओं वाला राज्य है. यहां बौद्ध धर्म से जुड़े पर्यटन स्थलों पर जापानी पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाने के लिए बुद्धिस्ट सर्किट की भूमिका काफी अहम है. जापान से अधिकांश श्रद्धालु व आमजन यहां बुद्धिस्ट सर्किट के अंतर्गत गौतम बुद्ध से जुड़ी जगहों (सारनाथ, कुशीनगर, श्रावस्ती आदि) पर आना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि यामानासी प्रांत के लोगों को बुद्धिस्ट सर्किट आने के लिए प्रोत्साहित भी किया जाएगा.

युवाओं को सिखाएंगे जापानी भाषा, देंगे छात्रवृत्ति

सीएम योगी आदित्यनाथ व को ओसादा के मध्य यूपी के युवाओं के लिए जापान व यामानासी प्रांत में रोजगार की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई. साथ ही जापानी भाषा का ज्ञान व अन्य ट्रेड के विषय में भी बात हुई और यह तय हुआ कि युवाओं को विभिन्न ट्रेंड्स में कौशल प्रशिक्षण कराकर वहां भेजा जाएगा. उन्होंने कहा कि अध्ययन करने के लिए आने वाले छात्रों को यामानासी प्रीफेक्चर छात्रवृत्ति भी प्रदान करेगा.


ये भी पढ़ें- सतगुरु रविदास जी महाराज की 648वीं जयंती पर रविदास मंदिर, जाफरखेड़ा में हुए कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री


-भारत एक्सप्रेस

Vikas Shukla

Recent Posts

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

42 minutes ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

56 minutes ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

1 hour ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

1 hour ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

2 hours ago

कैंसर का जड़ से खात्‍मा होगा! असम में देश का पहला पब्लिक प्रोटॉन बीम सेंटर स्थापित करा रही भाजपा सरकार, जानिए कैसे बचेंगी जानें

असम के गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज (GMCH) में भारत का पहला सार्वजनिक क्षेत्र का अत्याधुनिक प्रोटॉन…

2 hours ago