Smriti Mandhana Palash Muchhal Wedding: स्मृति मंधाना और सिंगर पलाश मुच्छल की शादी टलने के बाद से इंटरनेट पर तरह-तरह की बातें हो रही हैं और दोनों की शादी को लेकर कई हैरान करने वाली बातें भी सामने आ रही हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर कई दावे और स्क्रीनशॉट वायरल हुए, जिनमें Mary D’Costa नाम की एक लड़की का लगातार सामने आती रही. कई पोस्टों में ये तक कहा गया कि डी’कोस्टा ही शादी के पोस्टपोन होने के पीछे का असली कारण हैं. वहीं अब अब उन्होंने खुद सामने आकर इन सभी दावों पर अपनी सफाई दी है.
बता दें कि पिछले कुछ दिनों में सोशल मीडिया पर पलाश मुच्छल और मैरी डी’कोस्टा की कथित चैट के स्क्रीनशॉट खूब शेयर किए गए. कहा गया कि ये चैट डी’कोस्टा ने Reddit पर पोस्ट किए थे. भले ही वह अकाउंट अब डिएक्टिवेट हो गया हो, लेकिन तस्वीरें अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर फैल चुकी थीं.
अब डी’कोस्टा ने इंस्टाग्राम पर एक नोट जारी कर साफ कहा कि चैट अप्रैल 29 से 30 मई 2025 के बीच हुई थी और ये संपर्क सिर्फ एक महीने तक सीमित था.
अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “मैं पलाश को कभी नहीं मिली और न ही किसी तरह की कोई निजी बातचीत या संबंध मेरी तरफ से था. लोग पूछ रहे हैं कि मैं अब क्यों बोल रही हूं. असल में, मैंने जुलाई में ही इस बारे में पोस्ट किया था, लेकिन तब लोग उन्हें जानते नहीं थे, इसलिए बात आगे नहीं बढ़ी.”
डी’कोस्टा ने ये भी बताया कि ऑनलाइन फैल रही पहचान को लेकर काफी भ्रम पैदा हो गया है. उन्होंने साफ किया कि न तो वे कोरियोग्राफर हैं और न ही वो व्यक्ति हैं जिनके साथ धोखा देने की अफवाहें फैलाई जा रही हैं.
उन्होंने कहा, “लोग मेरे बारे में गलत बातें समझ रहे हैं. इसलिए स्पष्ट करना जरूरी था कि मैं न कोरियोग्राफर हूं और न ही वो लड़की, जिसके बारे में लोग अंदाजे लगा रहे हैं.”
वहीं पलाश की कजिन नीति टाक ने भी इंस्टाग्राम पर एक संदेश शेयर किया, जिसमें उन्होंने लोगों से अफवाहों पर भरोसा न करने की अपील की. उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- “तकनीक इंसानों से आगे निकल चुकी है. कृपया बिना सच जाने जज न करें. पलाश की हालत अभी संवेदनशील है, उसके लिए दुआ करें.”
स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी 23 नवंबर को महाराष्ट्र के सांगली में होनी थी. शादी से पहले सगाई, संगीत और हल्दी जैसे कार्यक्रम भी पूरे हो चुके थे. लेकिन ठीक इससे पहले स्मृति के पिता की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्हें दिल संबंधी समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया. परिवार ने तुरंत शादी टाल दी.
इसी बीच, पलाश को भी थकावट और तनाव की वजह से मुंबई में हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा. हालांकि, इन घटनाओं के बीच सबसे ज्यादा चर्चा तब बढ़ी जब स्मृति ने अपने इंस्टाग्राम से सभी शादी और प्री-वेडिंग से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो हटा दिए.
ये भी पढ़ें- स्मृति मंधाना अपनी शादी टलने के बाद KBC में आएंगी नजर? टीम के बाकी सदस्य भी लेंगे हिस्सा
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…
दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…
वर्धा में अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) का 17वां दीक्षांत समारोह संपन्न.…
Kaizad Bharucha resigns HDFC Bank Deputy MD: HDFC बैंक के डिप्टी MD कैजाद भरूचा ने…
Ravindra Jadeja ODI Team: न्यूजीलैंड दौरे की वनडे टीम से रवींद्र जडेजा के बाहर होने…
दिल्ली के प्रदर्शनों के बाद चर्चा में आए कानूनी शब्दों जैसे डिटेंशन, अरेस्ट, पुलिस कस्टडी…