देश

क्या स्थायी कर्मचारियों को सिर्फ एक साल में मिलेगी ग्रेच्युटी? 30 दिन का भी नियम समझें

सरकार ने 21 नवंबर से देशभर में श्रम कानूनों में बड़ा बदलाव किया है. पहले जहां 29 अलग-अलग लेबर लॉ लागू थे, अब उनकी जगह सिर्फ 4 नए कानून लागू किए गए हैं. इनका असर सीधे कर्मचारियों की सैलरी, पीएफ, पेंशन, ग्रेच्युटी और स्वास्थ्य लाभों पर पड़ेगा. महिला वर्कर्स से लेकर गिग वर्कर्स तक सभी को एक ही कानून के दायरे में लाने की कोशिश की गई है.

ग्रेच्युटी का नियम बदला

सबसे बड़ा बदलाव ग्रेच्युटी को लेकर हुआ है. पहले किसी कर्मचारी को ग्रेच्युटी पाने के लिए कम से कम 5 साल तक लगातार नौकरी करनी पड़ती थी. अब सरकार ने यह लिमिट घटाकर सिर्फ 1 साल कर दी है. यानी फिक्स्ड टर्म और कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले कर्मचारी सिर्फ एक साल की सेवा के बाद ग्रेच्युटी पाने के हकदार होंगे. यह प्राइवेट सेक्टर के लाखों कर्मचारियों के लिए राहत की खबर है.

30 दिन में देना होगा पैसा

नए नियमों के मुताबिक कंपनियों को ग्रेच्युटी का पैसा 30 दिनों के भीतर देना होगा. अगर ऐसा नहीं किया गया तो कंपनी को 10% सालाना ब्याज का जुर्माना देना पड़ेगा. एक्सपर्ट्स का कहना है कि फिक्स्ड टर्म कर्मचारियों को वेतन और अन्य लाभों में स्थायी कर्मचारियों जैसा ही माना जाएगा. फर्क सिर्फ इतना है कि ग्रेच्युटी का समय घटाकर 1 साल कर दिया गया है.

शॉर्ट टर्म कर्मचारियों को फायदा

नए नियम से यह सुनिश्चित होगा कि शॉर्ट टर्म यानी कॉन्ट्रैक्ट बेस्ड कर्मचारियों को सिर्फ इसलिए नुकसान न हो कि उनका रोल अस्थायी है. अगर उन्होंने एक साल में कम से कम 240 दिन काम किया है तो उन्हें ग्रेच्युटी मिलेगी. इससे उन कर्मचारियों को भी सुरक्षा मिलेगी जो प्रोजेक्ट बेस्ड काम करते हैं.

ग्रेच्युटी कैलकुलेशन में बदलाव

अब ग्रेच्युटी का कैलकुलेशन भी बदल गया है. कुल सैलरी का कम से कम 50% हिस्सा “मजदूरी” माना जाएगा. इसका मतलब है कि ग्रेच्युटी की गणना के लिए इस्तेमाल होने वाला आधार बढ़ जाएगा. नतीजा यह होगा कि कई कर्मचारियों को पहले से ज्यादा ग्रेच्युटी मिलेगी.

स्थायी कर्मचारियों के लिए अभी भी 5 साल

यहां ध्यान देने वाली बात है कि स्थायी कर्मचारियों के लिए नियम वही है. उन्हें ग्रेच्युटी पाने के लिए कम से कम 5 साल तक नौकरी करनी होगी. एक साल का नया नियम सिर्फ फिक्स्ड टर्म वाले कर्मचारियों पर लागू होगा. एक्सपर्ट्स ने साफ किया है कि यह गलतफहमी है कि अब हर कर्मचारी को एक साल बाद ग्रेच्युटी मिलेगी.

कंपनियों पर बढ़ा बोझ

कानूनी विशेषज्ञ देबजानी ऐच का कहना है कि यह बदलाव उन कंपनियों के लिए बड़ा झटका है जो लंबे समय से फिक्स्ड टर्म कर्मचारियों को बिना ग्रेच्युटी या सेवरेंस के नियुक्त करती रही हैं. अब उन्हें आनुपातिक ग्रेच्युटी देनी होगी. हालांकि उनका मानना है कि स्थायी कर्मचारियों की तुलना में यह बोझ कम रहेगा.

ये भी पढ़ें-WPL 2026 का पहला मेगा ऑक्शन आज, 277 खिलाड़ी दावेदार, 41 करोड़ का बजट

कुल मिलाकर, नए लेबर कोड से फिक्स्ड टर्म और कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है. अब उन्हें भी ग्रेच्युटी का हक मिलेगा और कंपनियों को समय पर भुगतान करना होगा. स्थायी कर्मचारियों के लिए नियम वही है, लेकिन शॉर्ट टर्म कर्मचारियों के लिए यह बदलाव उनके भविष्य को सुरक्षित करने वाला साबित होगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

सत्येंद्र जैन मानहानि मामला: राऊज एवेन्यु कोर्ट 28 अक्टूबर को सुनाएगा फैसला, बीजेपी नेता करनैल सिंह की बढ़ी मुश्किलें

दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन द्वारा बीजेपी नेता करनैल सिंह के…

12 minutes ago

दलाई लामा पर चीन का ‘वेटिंग गेम’? रिपोर्ट में बीजिंग की रणनीति पर उठे सवाल

दलाई लामा के भतीजे खेद्रूब थोंडुप ने दावा किया है कि चीन जानबूझकर दलाई लामा…

20 minutes ago

आडवाणी की तबीयत पर अस्पताल ने क्या कहा? ICU में चल रहा इलाज; जेपी नड्डा ने लिया हालचाल

LK Advani Health Update: लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें नई दिल्ली के…

34 minutes ago

रूल ऑफ माफिया खत्म, कानून का राज कायम; युवा वकीलों को सीएम योगी की बड़ी सीख

UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…

51 minutes ago

हवस में अंधी पत्नी! क्यों बनी पति की कातिल? फरीदाबाद पुलिस ने खोले खौफनाक राज

Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…

59 minutes ago