उत्तर प्रदेश

लखनऊ में 100 करोड़ का एडमिशन स्कैम, NEET छात्रों को बनाया शिकार

Lucknow NEET Admission Scam: लखनऊ पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो NEET में कम अंक लाने वाले छात्रों को अपना शिकार बनाता था. पुलिस ने चिनहट के कठौता से मास्टरमाइंड प्रेम प्रकाश विद्यार्थी उर्फ़ अभिनव शर्मा और उसके साथी संतोष कुमार को गिरफ्तार किया है. दोनों ने अब तक करीब 100 करोड़ रुपये की ठगी को अंजाम दिया है.

हाई-प्रोफाइल कंसल्टेंसी का नकली खेल

पुलिस के मुताबिक आरोपी लखनऊ के विभूतिखंड में स्टडी पाथवे नाम से कंसल्टेंसी सेंटर चलाते थे. बाहर से देखने पर यह किसी हाई-प्रोफाइल एजुकेशन कंसल्टेंसी जैसा लगता था लेकिन अंदर छात्रों और अभिभावकों से ठगी का खेल चलता था.

कैसे छात्रों को फंसाते थे?

इनका टारगेट वे छात्र होते थे जो NEET क्वालीफाई तो कर लेते थे लेकिन रैंक इतनी अच्छी नहीं होती कि उन्हें सरकारी या बड़े प्राइवेट कॉलेज में सीट मिल सके. आरोपी ऑनलाइन डाटा बेचने वाली कंपनियों से ऐसे छात्रों की लिस्ट खरीदते थे और फेसबुक, इंस्टाग्राम व व्हाट्सएप पर उनसे संपर्क करते थे.

फिर अभिभावकों को ऑफिस बुलाकर बाराबंकी के हिंद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में मैनेजमेंट कोटे से सीट दिलाने का लालच देते. लाखों-करोड़ों रुपये डिमांड ड्राफ्ट, UPI या कैश में वसूल कर गायब हो जाते. शिकायतों में सामने आया कि एक ही सीट के लिए कई छात्रों से 50-50 लाख रुपये तक वसूले गए.

कई राज्यों में दर्ज केस

प्रेम प्रकाश विद्यार्थी के खिलाफ देशभर में 18 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं. दिल्ली, बिहार, गुजरात, गोरखपुर, नोएडा, बिजनौर, सहारनपुर और प्रयागराज समेत कई जगहों पर ठगी और जालसाजी के केस दर्ज हैं. वह हर बार नया नाम रखकर लोगों को चूना लगाता रहा.

ये भी पढ़ें-WPL 2026 का पहला मेगा ऑक्शन आज, 277 खिलाड़ी दावेदार, 41 करोड़ का बजट

गिरफ्तारी में बरामद सामान

पुलिस ने इनके पास से 3 मोबाइल फोन, 6 लैपटॉप और कंप्यूटर, फर्जी हिंद मेडिकल कॉलेज की चेकबुक और मुहरें, नकली पैन व आधार कार्ड और 4.98 लाख रुपये नकद बरामद किए. दोनों आरोपी चिनहट के एक पॉश अपार्टमेंट में पेंटहाउस किराए पर लेकर रह रहे थे और जल्द नया ऑफिस खोलने की तैयारी में थे.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

2027 की तैयारी में जुटा अपना दल (एस), प्रतापगढ़ की जनसभा से सामाजिक न्याय और संगठन विस्तार का दिया संदेश

UP Assembly Election 2027: प्रतापगढ़ में अपना दल (एस) की जनसभा के जरिए अनुप्रिया पटेल…

11 minutes ago

‘आतंकवाद के बाद अब गंदगी पर प्रहार…’ पीतमपुरा में रावण के साथ जलेगा 30 फीट लंबा कॉकरोच

श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…

12 minutes ago

वर्धा में शिक्षा का महाकुंभ: डॉ. प्रीति अदाणी ने की AIHER दीक्षांत की अध्यक्षता, सीएम फडणवीस को मिली मानद उपाधि

अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) वर्धा के 17वें दीक्षांत समारोह में महाराष्ट्र…

22 minutes ago

सदन का एक-तिहाई हिस्सा: भारत में महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक अब और क्यों नहीं टल सकते?

Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…

1 hour ago

7% ग्रोथ का नया रिकॉर्ड बनाने की राह पर भारत? दुनिया का ध्यान खींच रही इकोनॉमी, IMF-World Bank भी हुए बुलिश

India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…

1 hour ago