खेल

सौरव गांगुली ने कोहली को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- ‘मैंने विराट को कप्तानी से नहीं हटाया’

Sourav Ganguly on Virat Kohli: टी20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद का समय भारतीय क्रिकेट के लिए काफी बुरा रहा था. उस समय बीसीसीआई के अध्यक्ष रहे सौरव गांगुली और भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के बीच जमकर विवाद देखने को मिला था. वर्ल्ड कप के बाद विराट कोहली को टी20 और वनडे फॉर्मेट में कप्तानी से हटा दिया गया था. इसको लेकर कोहली और गांगुली के बयान काफी वायरल हुए थे. कोहली ने जहां बीसीसीआई और सौरव गांगुली पर निशाना साधा था, वहीं गांगुली ने भी विराट को लेकर बयान दिए थे. अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष ने कहा है कि उन्होंने कोहली को भारतीय टीम की कप्तानी से नहीं हटाया था.

टी20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद क्या हुआ?

दरअसल, उस समय बीसीसीआई के अध्यक्ष और पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली ने एक मीडिया हाउस से बात करते हुए कहा था कि विराट कोहली से एकदिवसीय फॉर्मेट की कप्तानी लेने से पहले उनसे बातचीत की गई थी. उन्होंने कहा था कि विराट की सहमति के बाद ही उनसे कप्तानी ली गई. सौरव गांगुली ने आगे कहा था कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने कोहली से कहा था कि वह टी20 फॉर्मेट में कप्तानी नहीं थोड़ें, लेकिन वह नहीं माने और अपना इस्तीफा सौंप दिया.

गांगुली के बयान को कोहली ने बताया था गलत

सौरव गांगुली के बयान के बाद विराट कोहली ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में गांगुली के बयान को गलत बताया था. कोहली ने बताया था कि बीसीसीआई के अधिकारियों ने 90 मिनट पहले उन्हें जानकारी दी थी कि उनकी जगह पर अब वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा होंगे. इससे पहले बीसीसीआई ने उनसे कोई बातचीत नहीं की थी.

ये भी पढ़ें- AUS vs PAK: टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान के खिलाफ डेविड वॉर्नर का है शानदार रिकॉर्ड, बना चुके हैं नाबाद 335 रन

मैंने विराट को नहीं हटाया- गांगुली

उस समय सभी को लगा था कि विराट कोहली को कप्तान पद से हटाने में गांगुली का किरदार अहम था. हालांकि, अब सौरव गांगुली ने इस फैसले को लेकर पूरी बात बताई है. उन्होंने कहा कि कोहली को कप्तानी से नहीं हटाया गया था. उनके अनुसार विराट ने खुद ही कुछ फैसले लिए थे, जिसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अपने हिसाब से जो सही लगा वो किया. सौरव गांगुली ने कहा कि, ‘मैंने विराट को कप्तानी से नहीं हटाया’.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

पीएम मोदी के बस्तर दौरे पर घिर गए अखिलेश यादव और राहुल गांधी; जानें कैसे?

पीएम मोदी द्वारा बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों के साथ दीपावली मनाने के फैसले…

14 minutes ago

CM फडणवीस ने किसान के घर मनाई दिवाली, PM मोदी की करी तारीफ; बच्ची नारायणी को दुलारा

Fadnavis Diwali Farmer: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर के लोहारी सावंगा गांव में…

15 minutes ago

नक्सली तो खत्म, अब दिमागी नक्सलियों से खतरा; बस्तर में पीएम मोदी का ऐतिहासिक ऐलान

पीएम मोदी ने दीपावली के अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों…

26 minutes ago

जम्मू-कश्मीर में दिवाली के दिन बड़ा हादसा, सुनील शर्मा के काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी पलटी, SHO समेत 4 पुलिसकर्मी घायल

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में दिवाली के दिन एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. रविवार…

27 minutes ago

‘बस्तर में आपका स्वागत है…’, सीएम विष्णुदेव साय ने पीएम मोदी के दौरे पर जताई गहरी खुशी

पीएम मोदी ने दीपावली के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर का दौरा किया है,…

46 minutes ago