लुंगी एनगिडी (सोर्स- Proteas Men)
India vs South Africa T20 Series: 10 दिसंबर से भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज के लिए टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ियों के अपने दल के साथ साउथ अफ्रीका नहीं पहुंचने की जानकारी मिली थी. टीम इंडिया के तेज गेंदबाज दीपक चाहर के पिता की तबीयत खराब है, जिसके कारण उनके सीरीज में खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है. इसी बीच मेजबान टीम को भी बड़ा झटका लगा है. साउथ अफ्रीका टीम के घातक गेंदबाज टी20 सीरीज से बाहर हो गया है.
वर्ल्ड कप 2023 के दौरान साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी के पैर में चोट लग गई थी और वह टीम से बाहर हो गए थे. सेमीफाइनल में भी वह नहीं खेल पाए थे. अब वह बाएं पैर में चोट के कारण भारत के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह पर ब्यूरन हेंड्रिक्स को टीम में जगह दी गई है. दो साल बाद हेंड्रिक्स के पास अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का मौका है.
ऐडेन मारक्रम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, ओटनाइल बार्टमैन, मैथ्यू ब्रीट्सजके, नांद्रे बर्गर, जेराल्ड कोएट्जी (पहला और दूसरा टी20 के लिए), डोनोवोन फेरेरा, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को यान्सन (पहला और दूसरा), केशव महाराज, ब्यूरन हेंड्रिक्स, एंडिल फेहलुकवायो, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स, लिजाद विलियम्स.
Aaj Ka Rashifal: 30 सितंबर 2026 को कृत्तिका नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग बन…
Aaj Ka Panchang: 30 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष की चतुर्थी तिथि दोपहर 2:55 बजे…
Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन नए अवसर और…
Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन काम की व्यस्तता…
Mithun Rashi Aaj Ka Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने…
Kark Rashi Aaj Ka Rashifal: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन स्थिरता और…