Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

IND vs SA: भारत के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हुए साउथ अफ्रीका के स्टार गेंदबाज, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है. साउथ अफ्रीका के घातक गेंदबाज टी20 सीरीज से बाहर हो गया है.

Lungi Ngidi

लुंगी एनगिडी (सोर्स- Proteas Men)

India vs South Africa T20 Series: 10 दिसंबर से भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज के लिए टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ियों के अपने दल के साथ साउथ अफ्रीका नहीं पहुंचने की जानकारी मिली थी. टीम इंडिया के तेज गेंदबाज दीपक चाहर के पिता की तबीयत खराब है, जिसके कारण उनके सीरीज में खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है. इसी बीच मेजबान टीम को भी बड़ा झटका लगा है. साउथ अफ्रीका टीम के घातक गेंदबाज टी20 सीरीज से बाहर हो गया है.

चोट के कारण सीरीज से बाहर हुए एनगिडी

वर्ल्ड कप 2023 के दौरान साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी के पैर में चोट लग गई थी और वह टीम से बाहर हो गए थे. सेमीफाइनल में भी वह नहीं खेल पाए थे. अब वह बाएं पैर में चोट के कारण भारत के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह पर ब्यूरन हेंड्रिक्स को टीम में जगह दी गई है. दो साल बाद हेंड्रिक्स के पास अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का मौका है.

साउथ अफ्रीका का टी20 टीम

ऐडेन मारक्रम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, ओटनाइल बार्टमैन, मैथ्यू ब्रीट्सजके, नांद्रे बर्गर, जेराल्ड कोएट्जी (पहला और दूसरा टी20 के लिए), डोनोवोन फेरेरा, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को यान्सन (पहला और दूसरा), केशव महाराज, ब्यूरन हेंड्रिक्स, एंडिल फेहलुकवायो, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स, लिजाद विलियम्स.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital