खेल

IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मैच में देखने लायक होंगी ये खास चीजें

India vs Zimbabwe: टी20 विश्व कप 2024 (T20 World Cup 2024) के समापन के बाद भारतीय क्रिकेट टीम 2026 के अगले टी20 विश्व कप के लिए अपनी तैयारियों का आगाज शनिवार से करेगी. शुभमन गिल (Shubman Gill) की अगुवाई में टीम इंडिया का मुकाबला हरारे के मैदान पर मेजबान जिम्बाब्वे से है. पांच मैचों की इस सीरीज के पहले मुकाबले में कुछ बातें देखने लायक होंगी. सबसे पहले तो शुभमन गिल के लिए ये एक बड़ी सीरीज है क्योंकि वे अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पहली बार भारतीय टीम की कप्तानी करने जा रहे हैं.

शुभमन गिल पर बड़ा जिम्मा

गिल के पास युवाओं से भरी टीम को संभालने का बड़ा काम होगा. वे आईपीएल 2024 में गुजरात टाइटंस की कप्तानी का जिम्मा संभाल चुके हैं. भारतीय टीम अब विराट कोहली और रोहित शर्मा के बगैर खेलेगी. टीम को स्थापित कप्तान व बल्लेबाज दोनों की जरुरत है. ऐसे में शुभमन गिल को कप्तानी के साथ अपनी बैटिंग फॉर्म पर भी खास ध्यान देना होगा. इस मैच में भारत के कई युवा खिलाड़ी टी20 डेब्यू कर सकते हैं, जिनमें रियान पराग, अभिषेक शर्मा, तुषार देशपांडे, ध्रुव जुरेल और हर्षित राणा जैसे खिलाड़ी हैं.

कई खिलाड़ी को मिल सकता है डेब्यू का मौका

अभिषेक शर्मा ने आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए ओपनिंग में विस्फोटक शुरुआत करते हुए सबका दिल जीत लिया था. रियान पराग भी अब बदले हुए और परिपक्व बल्लेबाज नजर आ रहे हैं. ये दोनों अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के लिए बिल्कुल तैयार हैं. ध्रुव जुरेल टेस्ट डेब्यू कर चुके हैं, जबकि तुषार देशपांडे और हर्षित राणा ने आईपीएल में कमाल किया है. भारत के अलावा जिम्बाब्वे की टीम के ऊपर नजर होगी. उनके पास युवा टीम इंडिया के खिलाफ अपने घर में दमदार प्रदर्शन करने का सुनहरा मौका आया है.

मेजबान टीम क्रेग इरविन, ऑलराउंडर रेयान बर्ल और सीन विलियमस जैसे खिलाड़ियों के बिना खेलेगी. जिम्बाब्वे के पास रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी जैसे बढ़िया गेंदबाज हैं और कप्तान सिकंदर रजा टीम के बहुत अहम खिलाड़ी हैं, लेकिन भारतीय गेंदबाज जिम्बाब्वे की कमजोर बल्लेबाजी का अच्छा टेस्ट ले सकते हैं. वेस्ली मधेवेरे की वापसी के बावजूद मेजबान टीम भी अनुभवहीन है. ऐसे में पहले मैच में दो ऐसी टीमों का भी मुकाबला होगा जिनमें भारत जीत के लिए भले ही सबकी पसंदीदा टीम हो लेकिन जिम्बाब्वे भी टी20 प्रारूप में अपनी धरती पर बहुत पीछे नहीं रहना चाहेगी.

ये भी पढ़ें- IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मैच में अभिषेक शर्मा करेंगे ओपनिंग- शुभमन गिल

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

सीएम देवेंद्र फडणवीस पर गदगद हुए पीएम मोदी, पोस्ट कर बताया कारण?

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दीपावली पर कुछ ऐसा कर दिखाया कि उसने पीएम…

12 minutes ago

पीएम मोदी के बस्तर दौरे पर घिर गए अखिलेश यादव और राहुल गांधी; जानें कैसे?

पीएम मोदी द्वारा बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों के साथ दीपावली मनाने के फैसले…

35 minutes ago

CM फडणवीस ने किसान के घर मनाई दिवाली, PM मोदी की करी तारीफ; बच्ची नारायणी को दुलारा

Fadnavis Diwali Farmer: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर के लोहारी सावंगा गांव में…

36 minutes ago

नक्सली तो खत्म, अब दिमागी नक्सलियों से खतरा; बस्तर में पीएम मोदी का ऐतिहासिक ऐलान

पीएम मोदी ने दीपावली के अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों…

48 minutes ago