खेल

Sports For All: भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्‍द्र राय ने बतौर चीफ गेस्ट दिल्‍ली में शूटिंग चैंपियनशिप में की शिरकत, युवा प्रतिभागियों को किया प्रेरित

Sports For All 2025: नई दिल्ली में डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज पर स्पोर्ट्स फॉर ऑल (SportsForAll 2025) के छठे एयर राइफल और एयर पिस्टल रिवार्ड प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है. इस आयोजन में देशभर से आए हजारों युवा शूटर्स ने भाग ले रहे हैं. इस आयोजन में हजारों युवाओं में से 100 प्रतिभाशाली शूटर्स को स्पॉन्सरशिप प्रदान की जाएगी. आज यहां भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) और एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय (Upendrra Rai) ने शिरकत की और खुद शूटिंग का अनुभव भी लिया.

भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय का ‘स्पोर्ट्स फॉर ऑल’ फाउंडेशन के आयोजकों ने भव्य स्‍वागत किया. इस दौरान उन्‍होंने CMD उपेन्द्र राय को सम्‍मानित भी किया. CMD उपेन्द्र राय ने फाउंडेशन के प्रमुख पदाधिकारी खेमचंद शर्मा और उनकी टीम के प्रयासों की सराहना की.

CMD उपेन्द्र राय ने शूटिंग में आजमाया हाथ

इस अवसर पर CMD उपेन्द्र राय (Upendrra Rai) ने शूटिंग रेंज में पिस्टल उठाकर निशाना लगाया. उन्होंने बताया कि उनके पास पहले से ही पिस्टल का लाइसेंस है और पहली दफा जब उन्होंने तीन बार शूटिंग की थी, तो हर बार 9.5% स्कोर हासिल किया था. इस अनुभव को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम और X (ट्विटर) पर भी शेयर किया. CMD उपेन्द्र राय ने कहा, “मैंने यहां शूटिंग करके देखी. पहली दफा जब मैंने तीन बार चांस लिया, तो तीनों बार 9.5% स्कोर किया था.” उनकी इस भागीदारी ने कार्यक्रम में एक नई ऊर्जा का संचार किया.

स्पोर्ट्स फॉर ऑल फाउंडेशन की अच्‍छी पहल

इस आयोजन में स्पोर्ट्स फॉर ऑल फाउंडेशन ने युवा शूटर्स के लिए एक सुनहरा अवसर प्रस्तुत किया. फाउंडेशन ने अब तक 12,000 से अधिक बच्चों को इस चैंपियनशिप में भाग लेने का मौका दिया है. कार्यक्रम में 10,000 से अधिक दर्शक मौजूद रहे, जो इसकी लोकप्रियता को दर्शाता है. फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना करते हुए CMD उपेन्द्र राय (Upendrra Rai) ने कहा, “स्पोर्ट्स फॉर ऑल फाउंडेशन शूटिंग को आगे बढ़ाने में खासा सक्रिय है. यह एक निस्वार्थ कार्य है, जिसमें उन्हें कुछ हासिल नहीं होता, बल्कि दिन-रात मेहनत करनी पड़ती है.”

खेमचंद शर्मा और उनकी टीम की सराहना

फाउंडेशन के संस्थापक खेमचंद शर्मा ने पीएम नरेंद्र मोदी के विजन ‘अंतोदय’ को फॉलो करते हुए गांवों से आए प्रतिभाशाली बच्चों को ट्रेनिंग देने की बात कही. उन्होंने कहा, “हम उन बच्चों को ट्रेन कर रहे हैं जो सबसे पीछे हैं, लेकिन उनमें संभावनाएं हैं.”

खेमचंद शर्मा ने भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) और एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय को ‘बड़े भाईसाहब’ कहकर संबोधित किया और उनकी मीडिया पर्सनैलिटी की तारीफ की. CMD उपेन्द्र राय ने भी खेमचंद शर्मा की टीम के प्रयासों को सराहा और कहा, “खेमचंद शर्मा जी की टीम की जितनी तारीफ की जाए, कम है. उन्होंने न केवल युवाओं को शूटिंग के लिए मंच प्रदान किया, बल्कि हर सहभागी के लिए खान-पान और रहने का भी इंतजाम किया.”

मोदी सरकार की खेल नीतियों की प्रशंसा

CMD उपेन्द्र राय ने मौजूदा सरकार की खेल नीतियों की भी तारीफ की. उन्होंने कहा, “भाजपा सरकार के 11 सालों में खेल के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव आए हैं. ओलंपिक और कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीतने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है. मोदी सरकार के प्रयासों की जितनी सराहना की जाए, कम है.” उनका कहना था कि खेल को बढ़ावा देने के लिए गांव स्तर से शुरूआत जरूरी है, तभी वैश्विक स्तर पर बदलाव दिखेगा.

स्पोर्ट्स फॉर ऑल: शूटिंग के लिए बड़ा मंच

इस कार्यक्रम ने युवाओं को न केवल शूटिंग (Shooting Championship) सीखने का मौका दिया, बल्कि उनके लिए स्पॉन्सरशिप और प्रोत्साहन भी प्रदान किया. कई शूटर्स ने बताया कि उन्हें दिल्ली घूमने और शूटिंग रेंज देखने का पहला मौका मिला. CMD उपेन्द्र राय ने जोर देकर कहा कि आपसी सहयोग की भावना से ही देश के खेल को नई ऊंचाइयों तक ले जाया जा सकता है. उन्होंने स्वार्थ को बाधा बताते हुए समाज से एकजुटता की अपील की.

स्पोर्ट्स फॉर ऑल 2025 का यह आयोजन न केवल शूटिंग प्रतिभाओं को सामने लाया, बल्कि समाज में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने का संदेश भी दिया. CMD उपेन्द्र राय और खेमचंद शर्मा जैसे व्यक्तियों के प्रयासों से यह स्पष्ट हो गया कि सही दिशा और समर्पण से देश के युवा अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बना सकते हैं. यह कार्यक्रम 12 जुलाई से 21 जुलाई, 2025 तक चलेगा और आने वाले दिनों में इसके और भी रोमांचक होने की उम्मीद है.

Follow Bharat Express on X

यह भी पढिए: दिल्ली में SportsForAll 2025 में 6वां एयर राइफल और एयर पिस्टल रिवार्ड प्रोग्राम का हुआ आयोजन, खिलाड़ियों को मिलेगा स्पॉन्सरशिप का मौका

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने पुणे मेट्रो की पिंक लाइन का किया उद्घाटन, बोले-12 वर्षों में मेट्रो ट्रांसपोर्ट का हुआ कायाकल्प

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पुणे के मेट्रो पिंक लाइन का उद्घाटन किया. इस…

23 minutes ago

‘ब्राह्मण महिलाएं असुरक्षित, मंदिरों में पुजारी करते हैं रेप’, नेहा बोरा के कथित बयान पर बवाल

Neha Bora: लेफ्ट छात्र नेता नेहा बोरा का एक कथित वीडियो सामने आया है, जिसमें…

30 minutes ago

‘ऐसे बाल रखकर स्कूल मत आना…’ तमिलनाडू मंत्री की दोटूक, न माने तो सिर कर दो साफ!

Tamil Nadu Minister Jagadeeswari Controversial Statement: तमिलनाडु की मंत्री के. जगदीश्वरी ने स्कूल में अजीबोगरीब…

35 minutes ago

त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का बेरहमी से हमला, तीन जवान घायल; अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

Tripura BSF Attack: त्रिपुरा के बॉक्सानगर में भारत-बांग्लादेश सीमा के पास तस्करी रोकने पहुंचे BSF…

1 hour ago

‘दुष्कर्म के लिए एक दिन भी काफी…’, तरुण तेजपाल की याचिका पर 5 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट में तरुण तेजपाल की याचिका पर 5 नवंबर को सुनवाई होगी। गोवा सरकार…

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों की बिक्री को लेकर एक अखबार की रिपोर्ट के आधार पर स्वतः संज्ञान लिया

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में पटाखों की खुलेआम बिक्री को लेकर अखबार में छपी एक…

2 hours ago