वर्ल्ड एथलेटिक्स का नया नियम
World Athletics New Rules: वर्ल्ड एथलेटिक्स काउंसिल ने हाल ही में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. इसके अनुसार महिला एथलीटों को अब जीवन में एक बार जेंडर टेस्ट कराना अनिवार्य होगा. यह नियम 1 सितंबर 2025 से लागू होगा और 13 सितंबर से टोक्यो में होने जा रही वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में महिला एथलीटों को इस टेस्ट को पास करना होगा. परिषद ने प्रेस रिलीज और सोशल मीडिया के जरिए विश्व रैंकिंग प्रतियोगिताओं के लिए महिला वर्ग में प्रतिस्पर्धा करने हेतु पात्रता शर्तों से संबंधित नए नियमों को मंजूरी की सूचना दी है.
वर्ल्ड एथलेटिक्स के अनुसार, यह टेस्ट लाइफ में एक बार ही कराना होगा. यह गाल से स्वैब या ब्लड सैंपल के जरिए टेस्ट होगा. इससे एथलीट के जेंडर की पहचान होगी. यह नियम उन एथलीटों को रोकने के लिए बनाया गया है जो जेंडर चेंज कराकर महिला बनकर कॉम्पिटिशन में उतरने की कोशिश करते हैं.
विश्व एथलेटिक्स के अध्यक्ष सेबेस्टियन कोए ने कहा कि नए नियम महिलाओं के खेल की अखंडता की रक्षा और संवर्धन के लिए महत्वपूर्ण हैं. उन्होंने कहा कि जैविक लिंग की पुष्टि के लिए परीक्षण यह सुनिश्चित करने में एक महत्वपूर्ण कदम है कि एथलीट महिला वर्ग में प्रतिस्पर्धा करने के लिए पात्र हैं. इससे महिलाओं के खेल अधिकार की सुरक्षा होगी.
जेंडर टेस्ट के नियम को लेकर पहले भी कई विवाद हुए हैं. 2018 में साउथ अफ्रीका की महिला एथलीट कास्टर सेमेन्या को IAAF ने जेंडर टेस्ट में फेल हो जाने के बाद बैन कर दिया था. 2014 कॉमनवेल्थ गेम्स से ठीक पहले भारत की महिला एथलीट दुती चंद को एथलेटिक्स फेडरेशन ने जेंडर टेस्ट में फेल होने के बाद बैन कर दिया था.
ये भी पढ़ें: IAS को दोहरी सजा! वकीलों के सामने लगाई उठक-बैठक, 36 घंटे में चली गई कुर्सी; देखे वीडियो
विश्व एथलेटिक्स परिषद (World Athletics) के नए नियम 1 सितंबर 2025 से प्रभावी होंगे और महिला वर्ग में प्रतिस्पर्धा करने वाले एथलीटों के लिए नए मानक स्थापित करेंगे. ये नियम महिलाओं के खेल की अखंडता की रक्षा और संवर्धन के लिए महत्वपूर्ण हैं और एथलीटों को महिला वर्ग में प्रतिस्पर्धा करने के लिए पात्रता शर्तों को पूरा करने में मदद करेंगे.
Jensen Huang China Spy: जेन्सन हुआंग के संपर्क में एलिस हुआंग नाम की एक महिला…
Japan Earthquake 2026: जापान में 5.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से धरती कांप उठी, जिसमें…
Gold-Silver Price Today: वैश्विक बाजार में सोना 24% सस्ता हुआ है, जबकि भारत में यह…
Middle East News: रियाद एयरपोर्ट पर हमले के बाद सऊदी अरब ने यमन में भीषण…
PM Modi: पीएम मोदी छत्तीसगढ़ के बस्तर में वीर जवानों के साथ दिवाली मनाकर उनके…
Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे ने अप्रेंटिस के 4,651 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके…