खेल

IPL में दो साल बाद स्टीव स्मिथ की हुई एंट्री, नई भूमिका में आएंगे नजर

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की नीलामी में अनसोल्ड रहने वाले ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ इस सीजन में नए रोल में दिखने वाले हैं. दरअसल, स्टीव स्मिथ को आईपीएल 2024 के लिए कॉमेंट्री पैनल में शामिल किया गया है. उन्हें अंग्रेजी कमेंट्री पैनल का हिस्सा बनाया गया है. उनके साथ इस पैनल में हर्षा भोगले, मैथ्यू हेडन, निक नाइट, लक्ष्मण शिवरामकृष्ण, जैक कालिस, डैनी मॉरिसन, केविन पीटरसन, एरोन फिंच, टॉम मूडी, सुनील गावस्कर, पॉल कॉलिंगवुड, डेनियल विटोरी और साइमन ढुल का नाम शामिल है.

आईपीएल में स्टीव स्मिथ करेंगे कमेंट्री

बता दें कि स्टीव स्मिथ पहली बार किसी टूर्नामेंट में कमेंट्री करते हुए दिखेंगे. इससे पहले होलोग्राम के जरिए उन्होंने स्टूडियो में टेलिकास्ट शो में हिस्सा लिया था. मीडिया रिपोर्टस में बताया गया है कि स्टीव स्मिथ पूरे सीजन के लिए कॉमेंट्री पैनल का हिस्सा रहेंगे. इस समय स्टीव स्मिथ खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. वह टी20 वर्ल्ड कप में खेलने को लेकर अनिश्चितताओं से भरे हुए हैं. स्टीव स्मिथ का वर्ल्ड कप खेलने को लेकर संदेह है.

मिनी ऑक्शन में नहीं मिला कोई खरीदार

स्टीव स्मिथ आईपीएल में पिछले दो साल से नहीं खेला है. साल 2021 में वह दिल्ली कैपिटल्स के लिए आखिरी बार खेले थे. साल 2021 में स्टीव स्मिथ आखिरी बार दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले थे. दिल्ली ने स्टीव स्मिथ को राजस्थान से 2.20 करोड़ में खरीदा था लेकिन उस साल आठ मैचों में उन्होंने सिर्फ 152 रन बनाए थे. इसके बाद दिल्ली ने उन्हें रिलीज कर दिया. उसके बाद 2024 के लिए हुए मिनी ऑक्शन में उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला. स्टीव स्मिथ ने आईपीएल में 103 मैचों में 2485 रन बनाए हैं. इसमें उन्होंने एक शतक और 11 अर्धशतक बनाए हैं.

ये भी पढ़ें- 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ODI सीरीज के लिए बांग्लादेश टीम का ऐलान, इस अनकैप्ड खिलाड़ी को मिली जगह

टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले श्रीलंका क्रिकेट टीम को मिला नया कोच, पाकिस्तान के इस दिग्गज को मिली जिम्मेदारी

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

SP अंकिता शर्मा पर चला PHQ का चाबुक, हर्ष फायरिंग पर पड़ी भारी

PHQ Notice To IPS Ankita Sharma: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की एसपी अंकिता शर्मा का…

15 minutes ago

एपस्टीन मामले पर गरमाई राजनीति: युवा कांग्रेस ने दिल्ली में किया उग्र प्रदर्शन

भारतीय युवा कांग्रेस ने राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में दिल्ली में प्रदर्शन…

21 minutes ago

नेहा बोरा की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा; 23 अक्टूबर को शाम 6 बजे आएगा फैसला

दिल्ली हाईकोर्ट ने आइसा अध्यक्ष नेहा बोरा की याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है,…

26 minutes ago

पीएम मोदी के बाद सोशल मीडिया के मैदान में उतरी सोनिया गांधी, आत्मकथा की किताब को रखा सामने

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू करते हुए अपनी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey…

41 minutes ago

इमरजेंसी में सांड..! चेकअप या चाहिए आयुष्मान कार्ड? महोबा अस्पताल VIDEO वायरल

Mahoba hospital bull video: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से एक हैरान करने वाली और…

46 minutes ago

226 रन चेज कर भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड को हराकर ऑस्ट्रेलिया के रिकॉर्ड की बराबरी

India vs New Zealand: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 226 रन का विशाल लक्ष्य हासिल…

47 minutes ago