चुनाव

“तानाशाही और गुंडागर्दी के खिलाफ करें मतदान”, केजरीवाल बोले- 10 सालों में लोकतंत्र को कुचलने की हुई कोशिश

Lok Sabha Election 2024: आम आदमी पार्टी मुखिया और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने लोकसभा चुनाव को लेकर जनता से अपील की है. केजरीवाल ने लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद जनता के कहा कि “देश की जनता तानाशाही और गुंडागर्दी के खिलाफ मतदान करे. आम आदमी पार्टी ने कहा कि लोग आम चुनाव का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे.

BJP ने लोकतंत्र कुचलने की कोशिश की

लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा का स्वागत करते हुए आप ने भाजपा पर संविधान का उल्लंघन करने और अपने 10 साल के शासन के दौरान लोकतंत्र को कुचलने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया. मुख्यमंत्री केजरीवाल ने लोगों से AAP उम्मीदवारों को वोट देने की अपील की.

19 अप्रैल से सात चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे

उन्होंने एक्स पर कहा, ‘‘देश में लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा हो गई है. ये लोकतंत्र का महापर्व है. मेरी सभी देशवासियों से अपील है कि इस बार तानाशाही और गुंडागर्दी के खिलाफ वोट करें.’’ केजरीवाल ने कहा, ‘‘आम आदमी पार्टी लोगों के असल मुद्दों पर काम करती है, जनता को सहूलियतें देती है. बता दें कि देशभर में 19 अप्रैल से सात चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे. 4 जून को मतों की गणना की जाएगी.

वहीं दिल्ली इकाई के संयोजक गोपाल राय ने कहा कि उनकी पार्टी और विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ पूरी ताकत के साथ लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं. ‘‘भाजपा ने अपने शासन के पिछले 10 वर्षों में देश में संविधान का उल्लंघन किया है और लोकतंत्र को कुचलने की कोशिश की है और इसलिए भी जनता बेसब्री से चुनाव का इंतजार कर रही थी.’’

यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव में इतने हजार ट्रांसजेंडर वोटर्स करेंगे मतदान, जानिए किस राज्य में नहीं है एक भी किन्नर मतदाता

दिल्ली की सात लोकसभा सीट के लिए 25 मई को मतदान होगा. चुनाव के लिए अधिसूचना 29 अप्रैल को जारी की जाएगी. दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर समझौता हो गया है. आप ने पूर्वी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, नई दिल्ली और पश्चिमी दिल्ली सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं. कांग्रेस ने अभी तक राजधानी की तीन सीट चांदनी चौक, उत्तर पूर्वी दिल्ली और उत्तर पश्चिम दिल्ली से अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘जाणता राजा’ का 5वां दिन: गाजियाबाद में गूंजी महाकवि भूषण की पंक्तियां- ‘काशी कर्बला होती मथुरा मदीना होती, शिवाजी न होते तो…’

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

42 minutes ago

UAE में तेल रिसाव से बढ़ा संकट, कई बीच बंद; समुद्री जीवों और पर्यावरण पर मंडराया बड़ा खतरा

UAE Oil Spill: UAE के तट के पास समुद्र में फैला तेल लगातार बढ़ता जा…

52 minutes ago

‘सुप्रीम कोर्ट के किस आदेश ने दी ऐसी छूट?’ जोजरी और लूनी नदी के गलत ब्योरे पर घिरी राजस्थान सरकार, जानिए अदालत में क्या-क्या हुआ

राजस्थान की जोजरी नदी में प्रदूषण और अवैध खनन के स्वतः संज्ञान मामले पर सुनवाई…

52 minutes ago

वाराणसी में महिला कर्मचारी ने बताई अपने गांव की बदलती सोच, पीएम मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलो

बेटियों को घर से बाहर भेजने से पहले परिवार के मन में उनकी सुरक्षा को…

1 hour ago

‘गाद नहीं हटी तो बाढ़ का खतरा…’, सुप्रीम कोर्ट ने NGT से कहा- तेलंगाना कॉर्पोरेशन की याचिका पर हो जल्द सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने एनजीटी को तेलंगाना स्टेट मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की याचिका पर जल्द फैसला…

2 hours ago