Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले श्रीलंका क्रिकेट टीम को मिला नया कोच, पाकिस्तान के इस दिग्गज को मिली जिम्मेदारी

T20 World Cup 2024: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में श्रीलंका क्रिकेट टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा था. जिसके बाद टीम श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में कई अहम बदलाव देखने को मिले थे.

Aakib Javed

आकिब जावेद (फोटो- एक्स)

T20 World Cup 2024: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में श्रीलंका क्रिकेट टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा था. जिसके बाद टीम श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में कई अहम बदलाव देखने को मिले थे. वहीं टीम के कप्तान को भी बदला गया. अब श्रीलंका क्रिकेट टीम आगामी टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी में जुट गई है. इससे पहले श्रीलंका टीम को नया कोच मिल गया है. पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी को श्रीलंका टीम में बड़ी जिम्मेदारी मिली है.

टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले श्रीलंका क्रिकेट टीमको तेज गेंदबाजी कोच मिल गया है. पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज आकिब जावेद को ये जिम्मेदारी दी गई है. जिसके बाद जावेद जल्द ही श्रीलंका पहुंचकर टीम के साथ जुड़ेंगे. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की ओर से एक बयान जारी कर बताया गया है कि आकिब जावेद का कार्यकाल आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के समापन तक विस्तारित रहेगा.

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने एक बयान जारी कर कहा है कि श्रीलंका क्रिकेट पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज आकिब जावेद को नेशनल टीम का तेज गेंदबाजी कोच नियुक्त करने की घोषणा करता है. उनका कार्यकाल टी20 वर्ल्ड कप 2024 के समापन तक विस्तारित रहेगा.

बता दें कि आकिब जावेद पाकिस्तान क्रिकेट टीम के गेंदबाजी कोच के रूप में भी काम कर चुके हैं. इस समय जावेद पाकिस्तान सुपर लीग में लाहौर कलंदर्स टीम के मुख्य कोच हैं. उनकी कोचिंत में कलंदर्स टीम दो बार चैंपियन बन चुकी है. हालांकि, इस बार उनकी टीम कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पायी है. आकिब जावेद संयुक्त अरब अमीरात के लिए भी मुख्य कोच की भूमिका निभा चुके हैं. उनकी कोचिंग में टीम को वनडे का दर्जा प्राप्त हुआ था.

आकिब जावेद ने अपने क्रिकेट करियर में पाकिस्तान के लिए 163 वनडे और 22 टेस्ट मैच खेले. 163 वनडे मैचों में उन्होंने 182 विकेट लिए और 22 टेस्ट मैचों में 54 विकेट हासिल किए. उन्होंने 1992 में वनडे विश्व कप जीतने वाली पाकिस्तान टीम का भी हिस्सा थे.

ये भी पढ़ें- 

मलिंगा के एक्शन में गेंदबाजी करते दिखे ईशान किशन, 4 छक्के लगाकर तोड़ सकते हैं वीरेंद्र सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड

IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स में शामिल हुआ विस्फोटक ऑलराउंडर, 29 गेंद में जड़ चुका है शतक

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital