खेल

IND vs SA: सूर्यकुमार यादव ने टी20 फॉर्मेट में बनाया कीर्तिमान, सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले बने दूसरे बल्लेबाज

IND vs SA 2nd T20: सूर्यकुमार यादव को टी20 क्रिकेट का बादशाह कहा जाता है. वह अपनी विस्फोटक पारी खेलने के लिए जाने जाते हैं. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया इस समय साउथ अफ्रीका में 3 मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है. मंगलवार को दूसरे टी20 मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने टी20 क्रिकेट में एक खास उपबल्धि हासिल की है. वह टी20 क्रिकेट में सबसे तेज दो हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इस मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने 56 रनों की पारी खेली.

सूर्यकुमार यादव ने टी20 में बनाए खास रिकॉर्ड

सूर्यकुमार यादव टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इस समय दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4-1 से सीरीज जितने के बाद एक बार फिर से उनको टीम की कमान दी गई है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में सूर्यकुमार यादव ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना 2000 रन पूरे कर लिए. वह अब टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. सूर्या से पहले ये उपबल्धि टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली कर चुके हैं. उन्होंने 56 पारियों में 2000 रन बनाए थे. वहीं अब सूर्यकुमार यादव ने भी 56 पारियों में ये कारनाम करके दिखाया है.

ये भी पढ़ें- Asia Cup U-19 IND vs NEP: एशिया कप में राज लिंबानी की घातक गेंदबाजी, नेपाल के खिलाफ 13 रन देकर झटके 7 विकेट

ये भी पढ़ें- IND vs SA: सूर्यकुमार यादव ने टी20 फॉर्मेट में बनाया कीर्तिमान, सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले बने दूसरे बल्लेबाज

बाबर आजम हैं टी20 में सबसे तेज 2 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज

वर्ल्ड में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में सबसे पहला नाम पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बाबर आजम का है. बाबर आजम ने 52 पारियों में ये कारनामा किया है. बता दें कि सूर्यकुमार यादव इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में वह बेहतरीन फॉर्म में दिखाई दिए थे. टी20 क्रिकेट में सूर्यकुमार यादव के नाम अब तक तीन शतक दर्ज हो चुका है.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

‘अंगूर खट्टे हैं’ कहकर कंगना ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, CJP प्रदर्शन पर क्या बोलीं?

CJP protest Delhi: दिल्ली के जंतर-मंतर पर SIR के खिलाफ CJP प्रदर्शन के बीच कंगना…

3 minutes ago

शादी में मिले बेल का किया ‘मिसयूज’? शरजील इमाम की अंतरिम जमानत रद्द करने के लिए पुलिस की अर्जी

Karkardooma Court: दिल्ली पुलिस ने कड़कड़डूमा कोर्ट में अर्जी दाखिल कर शरजील इमाम की अंतरिम…

9 minutes ago

‘सवाल पूछना मानहानि नहीं!’: आप नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ प्रवेश वर्मा का केस कोर्ट से खारिज

POCSO Case: राउज एवेन्यू कोर्ट से आप नेता सौरभ भारद्वाज को बड़ी राहत मिली है.कोर्ट…

21 minutes ago

हिरासत में महात्मा गांधी के परपोते, EC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले पुलिस का एक्शन

Tushar Gandhi Arrest: चुनाव आयोग के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले महात्मा गांधी के परपोते…

22 minutes ago

देश को अस्थिर करने के नापाक मंसूबे नहीं होने देंगे कामयाब, राहुल गांधी और CJP पर बरसे बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन

Nitin Nabin: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आरोप लगाए हैं…

47 minutes ago

पुलिस आई डिटेन करने…गांववालों ने उल्टा उन्हीं को किया अरेस्ट, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को लेकर आया मजेदार VIDEO

Haryana Viral Video: कहते हैं कि पुलिस को देखकर अच्छे-अच्छों की हालत खराब हो जाती…

57 minutes ago