देश

Rajasthan CM: भजनलाल का नाम पर्ची पर देखकर ऐसा था वसुंधरा का रिएक्शन, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Rajasthan CM: राजस्थान विधानसभा चुनाव में जीत के बाद अब बीजेपी ने सीएम पर सस्पेंस खत्म कर दिया है. पार्टी ने भजनलाल शर्मा को नया सीएम चुना है. बीजेपी के इस फैसले से हर कोई हैरान रह गया है. क्योंकि सीएम पद की दावेदारी के लिए पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे समेत कई दिग्गजों का नाम था. हालांकि सीएम भजनलाल शर्मा बने. वसुंधरा राजे ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा था. इस नाम पर सर्वसम्मति से मुहर लगा दी गई. बीजेपी की तरफ से चुने गए पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह की मौजूदगी में भजनलाल को मुख्यमंत्री चुना गया. हालांकि अब उस समय का एक वीडियो सामने आया है. जब राजनाथ सिंह ने वसुंधरा को पर्ची थमाई थी.

यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. जब वसुंधरा राजे ने पर्ची को खोला तो उन्होंने अपना हैरानी से भरा रिएक्शन दिया. उन्होंने पहले तो राजनाथ की तरफ देखा. फिर चेहरा तुरंत मोड़ लिया. उनका यह रिएक्शन सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

बीजेपी ने सभी अटकलों को किया खारिज

सोशल मीडिया पर ऐसा दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो उस समय का है जब केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को सीएम के नाम की पर्ची थमाई. अब इस भजनलाल के नाम को वुसंधरा को विधायकों के सामने पेश करना था. विधायक दल की बैठक से पहले राजनाथ ने वसुंधरा राजे से संपर्क किया था. उस समय तक सीएम पर सस्पेंस पूरी तरह से बरकरार था. हालांकि तब तक ऐसा माना जा रहा था कि बीजेपी फिर से सीएम के नाम को लेकर हैरान कर सकती है, लेकिन भजनलाल का नाम चुना जाएगा. ये किसी ने भी नहीं सोचा था. बीजेपी ने सभी अटकलों को पूरी तरह से गलत साबित कर दिया.

वसुंधरा राजे ने पेश की थी अपनी दावेदारी

वहीं राजनीतिक पंडितो का मानना था कि वसुंधरा ने अपनी सीएम पद की दावेदारी के लिए हर मुमकिन कोशिश की थी. इसके लिए उन्होंने शुरुआत में शक्ति प्रदर्शन भी किया था. बता दें कि ऐसी भी खबरें थी कि अगर बीजेपी वसुंधरा को सीएम नहीं बनाती है तो बाबा बालकनाथ, गजेंद्र सिंह शेखावत, समेत कई दिग्गज नेताओं के नाम सामने थे. जिसे सीएम चुना जा सकता था. लेकिन किसी का भी भजनलाल के नाम पर चर्चा नहीं की थी. वहीं विधायक दल बैठक में भी भजनलाल चौथी लाइन में खड़े थे. जैसे ही उनका नाम प्रस्ताव के लिए वसुंधरा ने आगे किया तो सभी हैरान रह गए.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

पेट्रोल में 31.2% एथेनॉल की मिलावट! E20 की लिमिट 20%, कर्नाटक में जांच के दौरान खुलासा

E20 Petrol Quality Check: कर्नाटक में पेट्रोल के 14 सैंपल की जांच में 11 में…

12 minutes ago

दिल्ली-NCR में प्रदूषण की मार, GRAP-3 लागू; 400 पार AQI, इन गाड़ियों पर लगा बैन

Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर गंभीर होता जा रहा है. शनिवार सुबह…

27 minutes ago

आज का पंचांग 7 नवंबर 2026: काली चौदस आज रात, जानें पूजा का मुहूर्त, राहुकाल और भद्रा

Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…

1 hour ago

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

10 hours ago