Suryakumar Yadav
Suryakumar Yadav flop show: फीकी क्यों पड़ती जा रही है सूर्या की चमक? ये सवाल केवल हमारा नहीं बल्कि पूरी दुनिया के क्रिकेट फैंस का है. सूर्यकुमार यादव. भारतीय क्रिकेट का वो सितारा है जिसने दुनिया भर में अपने नाम का डंका बजवाया. SKY ने मैदान के चारों ओर शॉट्स खेलने की अद्भुत प्रतिभा के दम पर क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया. मगर बीते 26 दिन इस बल्लेबाज के लिए बेहद मुश्किल रहे हैं.
जो बल्लेबाज क्रीज पर आते ही रनों का अंबार लगा देता था, अब आलम ये है कि वो अपना खाता भी नहीं खोल पा रहा. बता दें, बीते 26 दिन और 6 पारियों में सूर्यकुमार मंगलवार को चौथी बार गोल्डन डक हुए हैं.
6 पारियों में 4 गोल्डन डक
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में फ्लॉप शो के बाद फैंस को उम्मीद थी कि सूर्या आईपीएल में फॉर्म में लौट जाएंगे. लेकिन अब तक उनका बल्ला खामोश है. मंगरवार को दिल्ली के खिलाफ सूर्या एक बार फिर गोल्डन डक हुए. 26 दिन और 6 पारियों में सूर्यकुमार का ये चौथा गोल्डन डक था.
बता दें, ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ वनडे सीरीज में लगातार तीन बार उनका ये हाल हुआ था. अब आईपीएल में भी लगातार सूर्यकुमार यादव का फ्लॉप शो जारी है.
बल्ला ही नहीं, हर मामले में बढ़ रही है मुश्किलें
सूर्या के लिए आईपीएल 2023 अब तक बेहद खराब रहा है. तीन मैचों में उनके बल्ले से सिर्फ 16 रन आए हैं. इस सीजन का तीसरा मैच तो इस बल्लेबाज के लिए बुरे सपने से कम नहीं था. पहली गेंद पर आउट होने से पहले सूर्या ने फ़ील्डिंग के दौरान बाउंड्री पर अक्षर पटेल के दो आसान कैच छोड़ दिये और दोनों बार छक्का चला गया. साथ ही चोट भी खा बैठे.
उनके इस फ्लॉप शो से फैंस और मुंबई इंडियंस काफी निराश है. हालांंकि बड़ी मुश्किल से ही सही मगर दिल्ली के खिलाफ मुंबई ने जीत दर्ज की. लेकिन अगर मुंबई को आगे भी जीतना है तो सूर्या का बल्ला चलना जरूरी है.
वर्ल्ड कप से कट सकता है सूर्या का पत्ता
भारतीय टीम के मध्यमक्रम बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव काफी वक्त से वनडे फॉर्मेट में खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. सूर्या की खराब फॉर्म का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछली 10 वनडे पारियों में वह 12.22 की औसत से सिर्फ 110 रन बनाए हैं.
वहीं, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में सूर्याकुमार यादव तीनों में मैच में पहली ही बॉल पर आउट हो गए थे. सूर्या की फॉर्म को देखते हुए वर्ल्ड कप में उनकी दावेदारी खतरे में पड़ती जा रही है और आईपीएल के इस सत्र में सूर्या का बल्ला खामोश है, तो माना जा रहा है कि टीम इंडिया और आगामी वर्ल्ड कप से जल्द ही उनका पत्ता कट सकता है.
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…
Andaman Cellular Jail Freedom Fighters: डॉ. दिनेश शर्मा ने अंडमान और लखनऊ के ऐतिहासिक संबंधों…
Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट दिवाली की छुट्टियों के बाद…
Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड गैर-BS-VI वाहनों के इस्तेमाल…
Delhi NCR Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के चलते GRAP-3 लागू कर दिया गया…