सीएम अशोक गहलोत और पीएम मोदी (फाइल फोटो)
Rajasthan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान की पहली वंदे भारत की सौगात दी. पीएम ने सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस दौरान पीएम मोदी ने राजस्थान कांग्रेस में मची सियासी घमासान पर चुटकी ली.
पीएम मोदी ने कहा कि “मैं गहलोत जी का आभार व्यक्त करता हूं. इन दिनों राजनीतिक आपाधापी में वे अनेक संकटों से गुजर रहे हैं, उसके बावजूद भी विकास का कार्य के लिए वे समय निकाल कर आए…जो काम आजादी के तुरंत बाद होना चाहिए था पर नहीं हो पाया, आपका मुझ पर इतना भरोसा है कि आज वे काम भी आपने मेरे सामने रखें हैं.
पीएम मोदी ने पूर्व रेल मंत्री लालू यादव का नाम लिए बिना कहा कि हालत ये थी कि रेलवे की भर्तियों में राजनीति होती थी. गरीब लोगों की जमीन छीन कर उन्हें रेलवे में नौकरी का झांसा दिया गया.
अजमेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस के शुभारंभ पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि मैं पीएम मोदी का स्वागत और आभार व्यक्त करता हूं कि अब वंदे भारत ट्रेन जिसका अपना महत्व है और वह अब राजस्थान में भी चलने लगी है. मेरे पास कुछ सुझाव हैं, राजस्थान की भौगोलिक स्थिति देखते हुए रेलवे का नेटवर्क अधिक से अधिक हों. पीएम से और हमारे रेल मंत्री अश्विनी जी से कहूंगा कि राजस्थान में अधिक से अधिक काम हो आप इस पर ध्यान दें.
गौरतलब है कि इस साल के आखिर में राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इससे पहले सत्ताधारी कांग्रेस की मुसीबत बढ़ गई है. राजस्थान में सचिन पायलट ने मंगलवार को अपनी ही सरकार के खिलाफ अनशन किया. जिसके बाद कांग्रेस आलाकमान ने सचिन पायलट को दिल्ली तलब कर लिया है. कांग्रेस ने दो टूक कहा था कि इस तरह का कोई भी काम पार्टी विरोधी गतिविधि माना जाएगा.
-भारत एक्सप्रेस
Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट दिवाली की छुट्टियों के बाद…
Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड गैर-BS-VI वाहनों के इस्तेमाल…
Delhi NCR Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के चलते GRAP-3 लागू कर दिया गया…
पंजाब के पटियाला जिले में सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के पास कर्मभूमि एक्सप्रेस में आग…
Ministers Guidelines: सुप्रीम कोर्ट ने आपराधिक आरोपों का सामना कर रहे नेताओं को मंत्री बनाने…
Sukesh Chandrashekhar Case: महाठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये के ठगी मामले में अभिनेत्री…