सूर्यकुमार यादव-विराट कोहली
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने T20 Ranking जारी कर दी है. इस लिस्ट में भारत के स्टार बल्लेबाज सूर्य कुमार यादव टॉप पर बने हुए हैं. वहीं टीम इंडिया की रन मशीन किंग कोहली को टॉप-10 लिस्ट में जगह नहीं दी गई है.
एशिया कप के बाद टी20 विश्व कप 2022 में भी अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखने का तोहफा भारत के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्य कुमार यादव को मिला है. उन्होंने टूर्नामेंट में बेहतरीन पारियां खेली थी और टॉप मोस्ट लीडिंग रन बैट्समैन की लिस्ट में शामिल रहे थे. उनके इसी बेहतरीन प्रदर्शन का तोहफा आईसीसी ने उन्हें दिया है. टी20 के टॉप 10 बल्लेबाजों की सूची में सूर्यकुमार यादव टॉप पर काबिज हैं.
सूर्यकुमार यादव ने इस साल टी20 वर्ल्ड कप में अपनी 6 पारियों में 59.75 की औसत और 189.68 के स्ट्राइक रेट से कुल 239 रन बनाए. जिसमें नीदरलैंड्स के खिलाफ 25 गेंदों में 51 रन की तूफानी पारी भी शामिल है. हालांकि सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ सूर्यकुमार का बल्ला नहीं चल सका था और वो सिर्फ 14 रन ही बना सके थे. उस मैच में ना चल पाने की वजह से आईसीसी रैंकिंग में सूर्यकुमार यादव को 10 अंको का नुकसान हुआ है. सूर्यकुमार 869 अंक के साथ पहले नंबर पर थे. वहीं, अब ताजा रैंकिंग में सूर्या के प्वाइंट्स कम होकर 859 हो गए हैं, हालांकि भारतीय बल्लेबाज ने अपनी नंबर वन की रैंकिंग को बरककार रखा है.
टी20 विश्व कप में विराट कोहली ने 6 मैचों में 4 हाफसेंचुरी के साथ टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 296 रन बनाए. उन्होंने सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ संघर्ष किया और टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाने की कोशिश की. वो मैन ऑफ द टूर्नामेंट में सबसे आगे चल रहे थे, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मुकाबले में सैम करन के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद उन्हें मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से नवाज गया. कोहली के शानदार खेल के बावजूद वो आईसीसी की ताजा टी20 रैंकिंग में टॉप 10 में जगह नहीं बना पाएं. कोहली इस लिस्ट में 11वें नंबर पर हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट दिवाली की छुट्टियों के बाद…
Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड गैर-BS-VI वाहनों के इस्तेमाल…
Delhi NCR Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के चलते GRAP-3 लागू कर दिया गया…
पंजाब के पटियाला जिले में सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के पास कर्मभूमि एक्सप्रेस में आग…
Ministers Guidelines: सुप्रीम कोर्ट ने आपराधिक आरोपों का सामना कर रहे नेताओं को मंत्री बनाने…
Sukesh Chandrashekhar Case: महाठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये के ठगी मामले में अभिनेत्री…