Vande Bharat Express
Vande Bharat Express Train: रेलवे ने मुंबई-गाधीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के समय को ध्यान में रखते हुए 25 अन्य ट्रेनों की टाइमिंग में बदलाव किया है. अधिकारियों ने बताया कि वेस्टर्न रेलवे ने जिन ट्रेनों के समय में बदलाव किया है, उनमें मुबंई अहमदाबाद शताब्दी एक्सप्रेस को भी शामिल किया गया है. गुजरात में वापी और अहमदाबाद रेलवे स्टेशनों के बीच इसके समय में बदलाव किया गया है. रेलवे ने बताया कि ट्रेन संख्या 20901/02 मुंबई सेंट्रल गांधीनगर कैपिटल वंदे भारत एक्सप्रेस के ऑपरेशन के कारण कई ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है.
वेस्टर्न रेलवे के चीफ पब्लिक रिलेशन ऑफिसर सुमित ठाकुर ने बताया कि ट्रेन के समय में केवल कुछ मिनटों का ही बदलाव किया गया है और नई टाइमिंग अगले कुछ दिनों में लागू कर दी जाएगी. सुमित ठाकुर ने बताया कि यह ट्रेनों के ऑपरेशन को सही बनाने के लिए ये बदलाव किया गया है. रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक, शताब्दी एक्सप्रेस के अलावा मुंबई सेंट्रल-अहमदाबा गुजरात सुपरफास्ट एक्सप्रेस, हावड़ा-अहमदाबाद सुपरफास्ट एक्सप्रेस, बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर हमसफर एक्सप्रेस और बांद्रा टर्मिनस-रामनगर सुपरफास्ट एक्सप्रे कुछ ऐसी ट्रेनें हैं, जिनके समय में बदलाव किया गया है.
ये ट्रेन वापी स्टेशन पर 08 बज कर09 मिनट में पहुंचेगी और 08 बज कर 11 मिनट में रवाना होगी. सूरत में यह 9.15 पर पहुंचेगी और 09.18 पर रवाना होगी. भरूच में यह 09.54 और 09.56 बजे तक पहुंचेगी. वडोदरा में यह 10.48 और 10.53 बजे पहुंचेगी. आनन्द स्टेशन पर 11.24 और 11.26 बजे पहुंचेगी. नाडियाड में यह 11.40 बजे पहुंचेगी और 11.42 से रवाना होगी. अहमदाबाद में यह 12:40 बजे पहुंचेगी
ये ट्रेन मुंबई सेंट्रल से 05.40 बजे रवाना होगी और दादर स्टेशन पर 05.50 बजे जाएगी. और 05.52 बजे रवाना होगी. इसी तरह यह बोरीवली स्टेशन पर 06.08 बजे पहुंकर 06.11 बजे रवाना होगी. बोईसर 07.11 और 07.13 बजे तक रुकेगी, दहानू रोड 07.30 और 07.32 बजे तक, उमरगाम रोड में 07.50 और 07.55 बजे, भिलाड़- 08.12 और 08.14 बजे और वापी 08.24 और 08.26 बजे तक जाएगी.
-भारत एक्सप्रेस
Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड गैर-BS-VI वाहनों के इस्तेमाल…
Delhi NCR Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के चलते GRAP-3 लागू कर दिया गया…
पंजाब के पटियाला जिले में सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के पास कर्मभूमि एक्सप्रेस में आग…
Ministers Guidelines: सुप्रीम कोर्ट ने आपराधिक आरोपों का सामना कर रहे नेताओं को मंत्री बनाने…
Sukesh Chandrashekhar Case: महाठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये के ठगी मामले में अभिनेत्री…
CBSE ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी कर दी है. दोनों…