चुनाव

Assembly Elections: अरुणाचल और सिक्किम विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे आज, वोटों की गिनती शुरू, अगर जीते तो तीसरी बार बनेगी इनकी सरकार

Arunachal and Sikkim Assembly Elections Result: रविवार यानी आज अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में विधानसभा चुनावों के नतीजे सभी के सामने होंगे. दोनों राज्यों में वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है. फिलहाल अरुणाचल प्रदेश में भाजपा ने बढ़त बना ली है. माना जा रहा है कि अगर यहां पेमा खांडू जीतते हैं तो वह तीसरी बार सरकार बनाएंगे. बता दें कि यहां पर 60 सदस्यीय विधानसभा में 10 सीटें भाजपा पहले ही निर्विरोध जीत चुकी है.

बता दें कि अरुणाचल में 60 तो वहां सिक्किम में 32 विधानसभा की सीटों पर लोकसभा चुनाव के दौरान की वोट डाले गए थे. फिलहाल लोकसभा चुनाव के नतीजे 4 जून को सामने आएंगे. तो वहीं सिक्किम की 32 विधानसभा सीटों को लेकर परिणाम दोपहर तक आ सकते हैं. यहां पर मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग के नेतृत्व में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) की सरकार है. फिलहाल इनका सीधा मुकाबला सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) से माना जा रहा है. यहां भाजपा और कांग्रेस भी हैं लेकिन इनकी मौजूदगी केवल नाम भर है.

ये भी पढ़ें-Lok Sabha Election 2024: प्रत्याशियों के अनोखे प्रचार को लेकर यादगार रहा लोकसभा चुनाव-2024; वोटर्स के दिल में उतरने के लिए किसी ने पहनी चप्पलों की माला, कोई लेटा…

सिक्किम में लगातार दूसरी बार बन सकती है इनकी सरकार

हालांकि सिक्किम में माना जा रहा है कि क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) लगातार दूसरी बार जीत हासिल कर सकती है. फिलहाल विपक्षी SDF ने उसे सत्ता से बाहर करने के लिए चुनाव प्रचार के दौरान एड़ी-चोटी की जोर लगाई थी. बता दें कि अरुणाचल प्रदेश की 60 विधानसभा सीटों के लिए हुए चुनाव में 133 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होना है. यहां पर भाजपा पहले से ही सत्ता में है तो वहीं राज्य की 60 सदस्यीय विधानसभा में 10 सीटों पर बीजेपी पहले ही निर्विरोध जीत दर्ज करा चुकी है. 2019 के चुनाव में पार्टी ने 41 सीटों पर जीत हासिल कर सरकार बनाई थी.

इन सीटों पर बीजेपी दर्ज करा चुकी है जीत

बता दें कि अरुणाचल प्रदेश में आज सिर्फ 50 सीटों के लिए ही वोटिंग की जाएगी, क्योंकि पेमा खांडू के साथ ही 10 प्रत्याशी पहले ही चौखम, बोमडिला, ईटानगर,ह्युलियांग, रोइंग, मुक्तो, ताली, सागली, तालिहा और जीरो-हापोली सीटों से निर्विरोध चुने जा चुके हैं. बता दें कि इस बार अरुणाचल प्रदेश में 82.95 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि 2019 में यह 82.17 प्रतिशत था. इस तरह से इस बार यहां पर पिछली बार के मुकाबले मामूली मतदान प्रतिशत में ही बढ़ोत्तरी देखी गई है. यहां पर कांग्रेस से भाजपा की सीधी टक्कर है. जहां बीजेपी ने राज्य की सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी खड़े किए थे तो वहीं कांग्रेस ने मात्र 19 सीटों पर ही उम्मीदवार उतारे थे.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

मंगलवार को बन रहा हर्षण और भरणी का महासंयोग, जानें शुभ मुहूर्त, चौघड़िया और राहुकाल का सटीक समय

29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…

11 minutes ago

मंगलवार को हर्षण योग से बदल जाएंगे राशियों के सितारे, मेष को मिलेगा अटका धन और कन्या को पदोन्नति

Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…

20 minutes ago

आज का मेष राशिफल: भागदौड़ के बीच बढ़ेगा उत्साह, करियर में मिल सकते हैं नए अवसर

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…

35 minutes ago

आज का मिथुन राशिफल: करियर में खुलेंगे नए रास्ते, यात्रा से मिलेगा लाभ; आय बढ़ने के भी संकेत

Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज करियर और कारोबार में नए…

35 minutes ago

आज का सिंह राशिफल: भागदौड़ भरा रहेगा दिन, निवेश में सावधानी और रिश्तों में भावुकता

Aaj Ka Singh Rashifal: सिंह राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी आएगी, लेकिन…

35 minutes ago