खेल

T20 World Cup 2024: 29 जून की वो ऐतिहासिक शाम जब भारत बना विश्व चैंपियन, बारबाडोस में लहराया था तिरंगा

T20 World Cup: 29 जून 2024 की तारीख भारतीय क्रिकेट फैंस के दिलों में हमेशा जिंदा रहेगी. इस दिन टीम इंडिया ने बारबाडोस के केन्सिंग्टन ओवल मैदान पर साउथ अफ्रीका को 7 रन से हराकर टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था.

ये जीत सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं थी, बल्कि वर्षों की मेहनत, उम्मीद और जज्बे का नतीजा थी. इससे पहले भारत 2013 के बाद से कोई आईसीसी खिताब नहीं जीत पाया था, लेकिन इस दिन वो सूखा भी खत्म हुआ और जश्न की बारिश शुरू हो गई.

विराट की क्लासिक पारी ने संभाली टीम

फाइनल में भारत की शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी. शुरुआती विकेट जल्दी गिरने के बाद जब टीम मुश्किल में नजर आ रही थी, तब विराट कोहली ने मोर्चा संभाला.

उन्होंने धैर्य के साथ बल्लेबाज़ी करते हुए 76 रनों की अहम पारी खेली. उनके साथ अक्षर पटेल ने भी ताबड़तोड़ रन बनाए और टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया.

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 176 रन बनाए, जो फाइनल के लिहाज से एक चुनौतीपूर्ण स्कोर था.

बुमराह और हार्दिक ने पलटा मैच

जब साउथ अफ्रीका लक्ष्य का पीछा कर रही थी, तब एक वक्त ऐसा लग रहा था कि मैच उनके पक्ष में चला जाएगा. लेकिन यहीं से बुमराह और हार्दिक पांड्या ने खेल की दिशा ही बदल दी.

हार्दिक ने डेविड मिलर का विकेट लेकर भारत को बड़ी राहत दी, वहीं बुमराह ने अपने स्पेल से साउथ अफ्रीका की रन गति पर ब्रेक लगा दिया.

अंतिम ओवरों में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार अनुशासन दिखाते हुए टीम को जीत दिला दी.

सूर्यकुमार का वो यादगार कैच

मैच का सबसे यादगार पल था सूर्यकुमार यादव का बॉउंड्री पर लिया गया वो हैरतअंगेज कैच, जिसने जीत की नींव रखी.

मिलर ने आखिरी ओवर में छक्का मारने की कोशिश की थी, लेकिन सूर्या ने हवा में छलांग लगाकर बॉल को बॉउंड्री के बाहर जाने से रोका, उसे हवा में उछालकर खुद वापस मैदान में आकर कैच पकड़ा.

ये कैच न सिर्फ मैच टर्निंग साबित हुआ, बल्कि इसे फाइनल का सबसे शानदार लम्हा माना गया.

रोहित और विराट का टी20 को अलविदा

इस फाइनल के बाद कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया. दोनों ने इस जीत के साथ शानदार विदाई ली.

रोहित ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन कप्तानी की और विराट ने इस अहम मैच में मैन ऑफ द मैच बनकर अपने करियर को एक यादगार मोड़ पर खत्म किया.

पूरी टीम ने दोनों दिग्गजों को कंधों पर उठाकर जीत का जश्न मनाया. इस जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों की आंखे नम हो गईं थी.

वहीं रोहित शर्मा और विराट कोहली भी टीम की जीत के बाद भावुक हो गए थे और दोनों को एक-दूसरे को गले लगाते देखा गया था.

बता दें कि टीम इंडिया ने पूरे टूर्नामेंट में कोई भी मैच नहीं हारा और वर्ल्ड कप को नाबाद रहते हुए अपने नाम किया. इस जीत के बाद साफ हो गया था कि भारतीय क्रिकेट एक नई ऊर्जा और संतुलन के साथ आगे बढ़ रहा है.

29 जून अब सिर्फ तारीख नहीं, एक ऐतिहासिक पल बन चुका है, जिस दिन भारत फिर से क्रिकेट की दुनिया का बादशाह बना.

ये भी पढ़ें- 29 जून : दो अलग-अलग साल, दो बड़े टूर्नामेंट! भारत के लिए बेहद खास यह ‘रविवार’

-भारत एक्सप्रेस 

Radha Priya

Recent Posts

मां दुर्गा के 10 प्रचंड अस्त्र: महिषासुर वध के लिए किस देवता ने उन्‍हें क्या दिया? जानें

Maa Durga weapons to kill Mahishasura: महिषासुर वध के लिए मां दुर्गा को परमेश्‍वर शिवजी…

2 minutes ago

जुहू में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग, 5-7 राउंड गोलियां चलने से हड़कंप; एक्टर सुरक्षित

Firing On Tiger Shroff: अभिनेता टाइगर श्रॉफ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. जुहू…

33 minutes ago

‘मैंने खुद उसे कूदते देखा…’ शिवा शर्मा हत्याकांड में पहली बार सामने आई श्रद्धा दुबे

लखनऊ के बहुचर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे 9 दिन बाद मीडिया…

41 minutes ago

इंदौर में HIV का अलार्म: MGM कॉलेज कैंप में मिले 215 पॉजिटिव, प्रशासन सतर्क

Indore HIV Cases: मध्य प्रदेश के इंदौर में HIV संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी ने…

44 minutes ago

‘मां ने किया ममता का सौदा’, डेढ़ महीने के बच्चे को 2 लाख में बेचा; कासगंज पुलिस के हत्थे चढ़े डॉक्टर समेत 5 लोग

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के सोरों थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने…

45 minutes ago