खेल

T20 World Cup 2024: सुपर-8 के मैच से पहले लौट सकते हैं टीम इंडिया के ये दो खिलाड़ी

T20 World Cup 2024: भारतीय टीम के रिजर्व खिलाड़ी शुभमन गिल और आवेश खान कनाडा के खिलाफ मैच के बाद मौजूदा टी20 विश्व कप से टीम का साथ छोड़ भारत लौट आएंगे. टीम इंडिया में बैकअप के तौर पर दोनों खिलाड़ी टीम के बाकी सदस्यों के साथ फ्लोरिडा गए. गिल और आवेश उन चार सदस्यीय रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल थे. वहीं, दो और अन्य रिजर्व खिलाड़ी खलील अहमद और रिंकू सिंह टीम के साथ बने रहेंगे.

भारत लौटेंगे गिल और आवेश खान

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, गिल और आवेश दोनों खिलाड़ियों का साथ टीम इंडिया के साथ केवल यूएस तक ही था. रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम ग्रुप चरण में लगातार तीन मैच जीतकर टूर्नामेंट के सुपर आठ चरण में पहुंच गई है. यूएस लेग के अपने आखिरी मैच में भारत शनिवार को फ्लोरिडा के फोर्ट लॉडरडेल में कनाडा से भिड़ेगा.

सुपर-8 में पहुंच चुकी है टीम इंडिया

भारत ने आयरलैंड, पाकिस्तान और यूएसए को हराकर अब तक टूर्नामेंट में ग्रुप ए में शीर्ष स्थान हासिल किया है. फ्लोरिडा में खराब मौसम की स्थिति भारत की जीत की लय में खलल डाल सकती है. फिलहाल फ्लोरिडा में बाढ़ जैसी स्थिति ने स्थानीय लोगों के लिए कहर बरपाया है. माना जा रहा है कि टी20 विश्व कप के कुछ और मैच भी इससे प्रभावित हो सकते हैं.

रिंकू और खलील बने रहेंगे टीम के साथ

जानकारी के अनुसार, रिंकू और खलील टीम के साथ रहेंगे और ब्रिजटाउन, बारबाडोस जाएंगे जहां भारत 20 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ अपना पहला सुपर आठ मैच खेलेगा. अन्य दो सुपर आठ मैच 22 जून को एंटीगा और 24 जून को सेंट लूसिया में होंगे.

ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2024: अर्शदीप सिंह ने इस खिलाड़ी को दिया USA के खिलाफ शानदार प्रदर्शन का श्रेय, जानें कौन है वो गेंदबाज

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

8 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

49 minutes ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

58 minutes ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

1 hour ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago