देश

BS Yediyurappa Pocso Case: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा की गिरफ्तारी पर रोक लगी, जानें क्या हैं आरोप

B.S. Yediyurappa News: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता बी.एस. येदियुरप्पा के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने उन्हें राहत दे दी. येदियुरप्पा के खिलाफ POCSO एक्ट का मामला था, जिसमें अगली सुनवाई तक उनकी गिरफ्तारी और हिरासत की कार्रवाई पर रोक लगाई गई है.

अदालत में कहा गया कि इस मामले में याचिकाकर्ता को 17 जून को क्षेत्राधिकार वाली पुलिस के समक्ष पेश होना है. येदियुरप्पा की ओर से पेश हुए वकील संदीप सी पाटिल ने मीडिया को इस मामले की जानकारी दी.

पूर्व सीएम ने खटखटाया उच्च न्यायालय का दरवाजा

संदीप पाटिल ने कहा, “हमने उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था. हमने जांच एजेंसियों की ओर से दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई को चुनौती देने वाली याचिका दायर की थी. आज अदालत की राय थी कि चूंकि येदियुरप्पा पूर्व मुख्यमंत्री हैं, उनकी उम्र और जांच में भाग लेने के उनके आचरण को ध्यान में रखते हुए, यह ऐसा मामला नहीं है जहां जांचकर्ता को अदालत जाकर वारंट लेना चाहिए था. किसी भी तरह की गिरफ्तारी नहीं होनी चाहिए क्योंकि वह सहयोग कर रहे हैं. इसलिए इस तरह के किसी भी वारंट या अन्य एक्शन को रोका जाता है. और जांचकर्ता अब से कोई भी कदम नहीं उठा सकते हैं.”

संदीप पाटिल ने येदियुरप्पा के एक पत्र का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने पहले ही एक पत्र लिखा है, जिसमें बताया गया है कि वह 17 तारीख को पुलिस के समक्ष पेश होने जा रहे हैं. पूरी संभावना है कि वह (कर्नाटक के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा) 17 तारीख को पेश होंगे.”

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

2026 का साहित्य नोबेल पुरस्कार ऐनी कार्सन के नाम, कविता और अनुवाद की दुनिया में रचा नया इतिहास

कनाडा की मशहूर कवयित्री और लेखिका ऐनी कार्सन को 2026 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार…

6 minutes ago

83.53 लाख की अतिरिक्त संपत्ति का आरोप, कार्यपालक अभियंता के 5 ठिकानों पर EOU की रेड

Bihar News: बिहार में आर्थिक अपराध इकाई ने योजना एवं विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता…

15 minutes ago

रेलवे ने खोला पिटारा: जानें 3548 पदों के लिए कौन-कौन कर सकता है अप्लाई?

Indian Railways Jobs: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (NTPC) के तहत 3,548…

43 minutes ago

पति शिंजो आबे की याद में भावुक हुईं अकी आबे, पीएम मोदी से मुलाकात के बाद छलके आंसू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को जापान के पूर्व पीएम दिवंगत शिंजो आबे की पत्नी अकी…

43 minutes ago

प्रेमी ने किसी और से कर ली सगाई, प्रेमिका ने जो किया उसने सबको झकझोर दिया

UP News: कौशांबी में 5 साल पुराने प्रेम संबंध का दुखद अंत हो गया. दूसरी…

53 minutes ago

जल शिक्षा पर प्रधानमंत्री मोदी का जोर सराहनीय, युवा पीढ़ी में जागरूकता बढ़ाने में मिलेगी मदद- सीआर पाटिल

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने गुरुवार को शिक्षा में जल से जुड़े विषयों…

55 minutes ago