ICC T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत कुछ ही दिनों में होने वाली है, लेकिन पाकिस्तानी क्रिकेट में सस्पेंस और ड्रामा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. मैदान में चौके-छक्के लगने से पहले ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और वहां की सरकार के बीच चल रही नूरा कुश्ती ने फैंस को उलझा कर रख दिया है. ताजा मामला टीम की नई जर्सी के लॉन्च से जुड़ा है, जिसे शनिवार को अचानक रोक दिया गया.
शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 मैच के टॉस के तुरंत बाद वर्ल्ड कप की जर्सी से पर्दा उठना था. तैयारी पूरी थी, लेकिन आखिरी मिनट में पीसीबी ने ‘अपरिहार्य परिस्थितियों’ का हवाला देते हुए इसे टाल दिया. अब सवाल उठा कि अचानक ऐसा क्या हो गया? सूत्रों की मानें तो असली पेच पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के पास फंसा है. बोर्ड को अभी तक सरकार की तरफ से वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने के लिए हरी झंडी नहीं मिली है. पीसीबी फिलहाल कोई ऐसा कदम नहीं उठाना चाहता जिसे सरकार की इजाजत के बिना ‘हां’ मान लिया जाए.
पाकिस्तान की भागीदारी पर अंतिम फैसला सोमवार को आना है. जब तक सरकार की मुहर नहीं लगती, तब तक पीसीबी ने एक तरह से ‘वेट एंड वॉच’ की मुद्रा अपना ली है. हालांकि, आधिकारिक तौर पर बोर्ड बस इतना ही कह रहा है कि वे सरकारी गाइडलाइंस का पालन कर रहे हैं. लेकिन पर्दे के पीछे की कहानी कुछ और ही इशारा कर रही है.
ये भी पढ़ें- IND vs NZ 5th T20: ईशान किशन ने रचा इतिहास! 42 बॉल में ठोंक डाला अपना पहला शतक
भले ही जर्सी लॉन्च रुक गया हो, लेकिन असलियत यह है कि पाकिस्तान के पास पीछे हटने का रास्ता शायद ही बचा है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी टीम 2 फरवरी की सुबह कोलंबो के लिए रवाना होने वाली है. यानी तैयारी पूरी है. ऐसे में वर्ल्ड कप या 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले महामुकाबले का बॉयकॉट करना नामुमकिन जैसा लग रहा है.
वैसे भी, आईसीसी के साथ हुए त्रिपक्षीय समझौते के तहत यह तय हो चुका है कि 2027 तक भारत और पाकिस्तान के मैच न्यूट्रल वेन्यू पर ही होंगे. इस बार भी पाकिस्तान के सारे मैच श्रीलंका में ही होने हैं. जब भारत जाने का झमेला ही नहीं है, तो बॉयकॉट का कोई ठोस आधार नजर नहीं आता.
मैदान के बाहर चल रही इस अनिश्चितता ने खिलाड़ियों और टीम मैनेजमेंट के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं. एक तरफ जहां खिलाड़ियों को अपनी फॉर्म और फिटनेस पर ध्यान देना चाहिए, वहीं उन्हें ये भी नहीं पता कि आधिकारिक तौर पर उन्हें वर्ल्ड कप के लिए ‘गो अहेड’ कब मिलेगा.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
PM Modi On Nana Patekar Death: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर…
Government Jobs: सरकारी नौकरी में केवल जॉब सिक्योरिटी और सैलरी ही नहीं, बल्कि विदेश घूमने…
Google Change Doodle: आज Google ने अपना डूडल चेंज कर दिया है. सर्च इंजन गैलेक्सी…
Free LPG Cylinder: त्योहारों के सीजन में गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए बड़ी…
देश के कई हिस्सों में मानसून की विदाई के बीच मौसम ने फिर करवट ली…
Man Jumps Into Drain: नोएडा मेट्रो के सेक्टर 81 स्टेशन के पास एक शख्स गंदे…