खेल

T20 World Cup : सेमीफाइनल में हार से BCCI नाराज, कई सीनियर खिलाड़ियों पर गिरेगी गाज

टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत की करारी हार के बाद  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) काफी नाराज दिख रहा है. हार की गाज अब कई सीनियर खिलाड़ियों पर गिरने वाली है.

ऑस्ट्रेलिया में चल रहे टी-20 विश्व कप में भारत का सफर अब खत्म हो चुका है. टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी  है. लगातार 2 बैक टू बैक जीत के साथ सफर की शानदार शुरुआत करने वाली भारतीय टीम की इस तरह आईसीसी टूर्नामेंट से विदाई होगी यह किसी ने भी नहीं सोचा था. इस हार के साथ भारतीय टीम के कई सीनियर खिलाड़ियों पर सवाल उठने लगे है. बीसीसीआई इन अनुभवी खिलाड़ियों के लचर प्रदर्शन से काफी नाराज दिख रहा है. इन सभी प्लयेरों की टीम में जगह पर अब मैनेजमेंट विचार कर रही है.

हार के बाद एक्शन मोड में BCCI

सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड से भारत को मिली करारी हार के बाद हर तरफ से टीम के ऊपर सवाल उठ रहे हैं. बसीसीआई बड़े फेरबदल के मूड में नजर आ रहा है. भविष्य में भारतीय टीम में बड़े बदलाव देखे जा सकते हैं.  बीसीसीआई सूत्रों ने गुरुवार को कहा कि भारत की टी20 टीम में अगले 24 महीनों में बड़े बदलाव होंगे.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया कि बोर्ड कभी किसी को संन्यास लेने के लिए नहीं कहता है. यह एक व्यक्तिगत निर्णय है. लेकिन हां, 2023 में अधिकांश सीनियर क्रिकेटर को वनडे और टेस्ट मैचों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा जाएगा. सूत्र ने यह भी बताया कि, अगले साल टीम के ज्यादातर सीनियर्स टी20 फार्मेट खेलते हुए मैदान पर नहीं दिखेंगे.

रोहित-विराट भी होंगे टीम से बाहर ?

टी20 विश्व कप में भारत को चैंपियन बनाने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी भारत के कप्तान रोहित शर्मा और किंग कोहली के कंधों पर थी. विराट ने तो पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन बल्लेबाजी की और चार शानदार हाफसेंचुरी भी जमाई. उन्होंने सेमीफाइनल मुकाबले में भी अंत तक टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाकर जीत दिलाने का प्रयास किया. वहीं रोहित शर्मा की बल्लेबाजी उम्मीद के मुताबिक नहीं रही. एक-दो मैचो में अच्छी शुरुआत के बाद भी वो बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सके. बीसीसीआई ने जिन सीनियर खिलाड़ीयों के लिए बड़े बदलाव की बात की है उसमें इन दोनों अनुभवी बल्लेबाजों की ओर भी इशारा समझा जा रहा है.

अश्विन और दिनेश कार्तिक पर गिरेगी गाज ?

लंबे समय से टीम में अंदर बाहर होते रहे अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक का यह  आखिरी टूर्नामेंट हो सकता है. दिनेश कार्तिक को आईपीएल और फिर कुछ टी20 इंटरनेशनल मैचों में अच्छे प्रदर्शन के बाद उन्हें एशिया कप और फिर टी20 विश्वकप के लिए टीम में शामिल किया गया था. लेकिन वो उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए. हालांकि यह भी सच है कि कार्तिक को उतने मौके नहीं मिले जितने उन्हें मिलने चाहिए थे. ज्यादातर समय वो तब बल्लेबाजी करने आएं जब भारतीय पारी के एक या दो ही ओवर बचे थे.

वहीं टीम के सबसे अनुभवी स्पिन गेंदबाज आर अश्विन को भी टी20 फार्मेट से अब बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है. वो लंबे समय से वनडे, टेस्ट और टी20 टीम का हिस्सा है, लेकिन बताया जा रहा है कि बीसीसाई के अगले 24 नहीनों के प्लान के तहत आर अश्विन के ऊपर भी गाज गिरना तय माना जा रहा है.

 

यह भी पढ़े:- 

T20 world cup: हार के बाद भारतीय टीम का बैग पैक, न्यूजीलैंड दौरे पर रवाना नही होंगे यह 2 सीनियर खिलाड़ी

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘मुस्लिम वोटों के लिए पहनाईं बहुत सी टोपियां’ अखिलेश यादव पर भड़के राजभर, राहुल गांधी को लेकर भी दी सलाह

Om Prakash Rajbhar: ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा…

8 minutes ago

2014 से 2026 तक का सफर! देखिए हर साल किस खास जगह पर दीवाली मनाते हैं पीएम मोदी

PM Modi Diwali Locations: पीएम मोदी की 2014 से 2026 तक की दीवाली यात्रा की…

11 minutes ago

लाल आतंक के गढ़ में पीएम मोदी की दीपावली! 140 करोड़ देशवासियों की तरफ से कर दिया ये ऐलान

PM Modi Diwali Celebration: पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरा देश और दुनिया के…

21 minutes ago

इंद्रेश कुमार ने सोनिया गांधी की किताब पर उठाए सवाल, राहुल गांधी को भी घेर GEN-Z को दी नसीहत

Indresh Kumar slams Sonia Gandhi book: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार…

53 minutes ago