खेल

T20WC: मैच फिक्सिंग इस वजह से हुई थी, सबको डर था- पाकिस्तान की हार के बाद जावेद मियांदाद का बड़ा बयान

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप अब खत्म  हो चुका है, लेकिन इस पर चर्चाओं का दौर अभी भी जारी है. पाकिस्तान की फाइनल में हार के बाद टीम के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद ने बड़ा ने बयान दे दिया है. उन्होंने कहा है कि, मैच फिक्सिंग किस वजह से हुई थी मुझे पता है.

पाकिस्तान इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबला हारकर विश्व कप नहीं जीत सका. इस हार के बाद पाकिस्तान टीम की चौतरफा आलोचना हो रही है. वहीं टीम पर मैच फिक्सिंग के आरोप भी लग रहे हैं. 1992 में पाकिस्तान टीम को विश्व कप जीताने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व क्रिकेटर जावेद मियांदाद ने बड़ी बात कह दी है. उन्होंने कहा है कि, डर की वजह से पाकिस्तानी मैच फिक्सिंग का शिकार होते हैं.

मैच फिक्सिंग पर मियादाद के बड़े सवाल

जावेद मियांदाद ने पाकिस्तानी टीम पर मैच फिक्सिंग मामले में  एक हैरान करने वाले बयान दे दिया. उन्होंने कहा कि, ”अपने लोगों को देखें, अपने लोगों ने जो क्रिकेट खेली है. मुझे ऐसा कुछ नहीं है. मुझे बड़े ऑफर आते हैं पर मैं नहीं जाता. ये जो खिलाड़ी खेल रहे हैं, अब ये आज खेल रहे हैं. इनका भविष्य क्या है? उनको पता है कि आज मैंने कुछ नहीं किया, तो कल मैं क्या करुंगा? फिक्सिंग इसी वजह से हुई थी. सबको डर था कि कहीं उनका करियर खत्म ना हो जाए”

विदेशी कोचों से खुश नहीं-मियादाद

पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद ने टीम की हार को  मैच फिक्सिंग से जोड़कर एक नई बहस छेड़ दी है. मियांदाद ने कहा है कि, पाकिस्तान की टीम पिछले कुछ सालों में विदेशी कोचों पर अधिक निर्भर रही है इस समय टीम के मेंटर के रूप में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मैथ्यू हेडन हैं, जबकि गेंदबाजी कोच के रूप में शॉन टैट हैं. पाकिस्तान के पूर्व मुख्य कोच को इस बात की चिंता सता रही है कि मौजूदा खिलाड़ियों के भविष्य का क्या होगा, क्योंकि प्रबंधन का झुकाव विदेशी कोचों की ओर बढ़ रहा है. इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान के खिलाड़ियों के भविष्य पर बात करते हुए कहा कि, ”हम लोगों ने काउंटी खेली है, मगर आज जो ये लड़के खेल रहे हैं, इनका भविष्य क्या है?

 

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

हर्ष मल्होत्रा ने दिखाई हरी झंडी, 60 EV के साथ निकला रोड सेफ्टी का कारवां

नई दिल्ली से केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने ‘युथ सेफ्टी एंड स्मार्ट मोबिलिटी एक्सपीडिशन 2026’…

2 minutes ago

सिर्फ नाम या मूल विचार? जानिए 2027 की राजनीति में क्यों याद आ रहे हैं कांशीराम

उत्तर प्रदेश की राजनीति में कांशीराम की साइकिल यात्रा एक बार फिर चर्चा में है.…

3 minutes ago

पाकिस्तान तो धोखेबाज निकला! अपने ही दोस्त को दगा देने की कोशिश में, तालिबान ने लगाई लताड़

Pakistan Makkah Defence Pact Violation: तालिबान प्रवक्ता ज़बिहुल्लाह मुजाहिद ने पाकिस्तान पर आरोप लगाया कि…

12 minutes ago

चंडीगढ़ में WISE 4.0 का भव्य आयोजन: महिला उद्यमियों को AI और आधुनिक तकनीक से जोड़ने पर मंथन, देखिए पूरा VIDEO

चंडीगढ़ में COWE द्वारा WISE 4.0 का आयोजन हुआ, जहां ग्रामीण महिला उद्यमियों को AI,…

15 minutes ago

भगवा जागरण: उत्तर प्रदेश मंडल की राजनीति से कमंडल के दबदबे तक कैसे पहुंचा

Saffron Politics In UP: उत्तर प्रदेश तब बदला, जब जाति आधारित राजनीति सत्ता की एकमात्र…

29 minutes ago

बीजेपी की नई टीम का चरणबद्ध बदलाव, पुराने दिग्गजों की हुई दमदार वापसी

BJP New National Team: बीजेपी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों में हाल में किए गए फेरबदल को…

43 minutes ago