खेल

सिडनी टेस्ट में 185 रनों पर ढ़ेर हुई टीम इंडिया, बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया को दिया पहला झटका

भारतीय क्रिकेट टीम सिडनी में खेले जा रहे पांचवें और अंतिम टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के सामने पहली पारी में 185 रन पर सिमट गई. उछालभरी पिच पर एक बार फिर भारतीय बल्लेबाज टिक नहीं सके और पूरी टीम 72.2 ओवर में आउट हो गई. भारत की ओर से ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए, जबकि रवींद्र जडेजा ने 26 और जसप्रीत बुमराह ने 22 रन का योगदान दिया. ऑस्ट्रेलिया के लिए स्कॉट बोलैंड ने सबसे अधिक चार विकेट झटके, जबकि मिचेल स्टार्क को तीन और पैट कमिंस को दो विकेट मिले.

भारत का टॉप ऑर्डर फिर नाकाम

पिछले चार टेस्ट की तरह इस बार भी भारत का टॉप ऑर्डर नाकाम रहा. भारतीय टीम ने सिर्फ 57 रन पर अपने तीन अहम विकेट गंवा दिए. सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने पारी की शुरुआत की, लेकिन पहले ही घंटे में दोनों पवेलियन लौट गए. केएल राहुल (4) मिचेल स्टार्क की गेंद पर स्क्वेयर लेग पर सैम कोंस्टस को कैच थमा बैठे. यशस्वी जायसवाल (10) भी ज्यादा देर टिक नहीं सके और स्कॉट बोलैंड की गेंद पर स्लिप में ब्यू वेबस्टर को कैच दे बैठे.

कोहली की धीमी पारी, बिना बाउंड्री के हुए आउट

क्रीज पर आए विराट कोहली को दर्शकों की हूटिंग का सामना करना पड़ा. पहली ही गेंद पर वे बोलैंड के खिलाफ आउट होने से बचे. स्टीव स्मिथ ने स्लिप में उनका कैच लेने का दावा किया, लेकिन थर्ड अंपायर ने रिप्ले देखने के बाद उन्हें नॉट आउट करार दिया. इसके बाद कोहली ने संभलकर खेलते हुए 69 गेंदों में 17 रन बनाए. उनकी इस पारी में एक भी बाउंड्री शामिल नहीं थी. आखिरकार वे ऑफ स्टंप के बाहर जाती गेंद पर विकेटकीपर को कैच थमा बैठे.

पंत और जडेजा की संघर्षपूर्ण साझेदारी

शुभमन गिल (20 रन, 64 गेंद) ने टिकने की कोशिश की, लेकिन लंच से ठीक पहले नाथन लायन की गेंद पर आउट हो गए. इसके बाद ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा ने पारी संभाली. दोनों ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए 48 रन जोड़े. पंत ने 98 गेंदों में तीन चौके और एक छक्का लगाकर 40 रन बनाए. वे एक बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में बोलैंड की गेंद पर आउट हो गए.

मेलबर्न टेस्ट के शतकवीर नीतीश रेड्डी खाता भी नहीं खोल सके. इसके बाद रवींद्र जडेजा को मिचेल स्टार्क और वाशिंगटन सुंदर (14) को पैट कमिंस ने आउट किया. जसप्रीत बुमराह ने आखिरी में कुछ तेज शॉट लगाते हुए 22 रन बनाए और भारतीय टीम का स्कोर 185 तक पहुंचाया.

ऑस्ट्रेलिया की पारी की शुरुआत में ही झटका

ऑस्ट्रेलिया की पारी की शुरुआत में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरे ओवर में उस्मान ख्वाजा (2) को स्लिप में केएल राहुल के हाथों कैच कराया. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन का खेल एक विकेट के नुकसान पर 9 रन के स्कोर पर समाप्त किया. इस दौरान बुमराह और सैम कोंस्टस के बीच हल्की टक्कर भी हुई.

बुमराह बने कार्यवाहक कप्तान

सिडनी टेस्ट में भारतीय टीम नियमित कप्तान रोहित शर्मा के बिना उतरी, जिन्होंने आराम करने का फैसला किया. उनकी अनुपस्थिति में जसप्रीत बुमराह ने कार्यवाहक कप्तान की भूमिका निभाई. टॉस जीतकर बुमराह ने बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने उन्हें निराश किया. भारतीय टीम की पूरी पारी में सिर्फ 15 चौके लगे, जिनमें से तीन ही टॉप-चार बल्लेबाजों ने लगाए.

अब देखना होगा कि भारतीय गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया को किस स्कोर पर रोक पाते हैं और क्या टीम इंडिया दूसरी पारी में बेहतर प्रदर्शन कर पाएगी.


इसे भी पढ़ें- IND vs AUS 5th Test: सिडनी टेस्ट में हुआ बवाल, तीसरे अंपायर ने कोहली को दिया ‘Not Out’


-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

दिल्ली से वाराणसी सिर्फ साढ़े 3 घंटे, यूपी को मिलने जा रही बड़ी सौगात, बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मिली मंजूरी

Delhi Varanasi Bullet Train: पीएम मोदी ने दिल्ली-वाराणसी-गुवाहाटी नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मंजूरी दे…

15 minutes ago

Diwali 2026 Fashion Trends: इस दिवाली ट्रेडिशनल लुक के साथ दिखेगा मॉडर्न स्टाइल का तड़का, जानें क्या है फैशन में खास

Diwali 2026 Fashion Trends: दिवाली 2026 में ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ मॉडर्न फैशन का कॉम्बिनेशन…

43 minutes ago

अरे ये क्या हो गया…! प्रचार में दिन-रात एक किए, पर पर्चा भरना ही भूल गई सरपंच प्रत्याशी

राजस्थान के झालावाड़ जिले में सरपंच पद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहीं मनभर…

53 minutes ago

‘यूरोप के दिल में लोकतंत्र पर सीधी चोट…!’ पीएम और राष्ट्रपति की जंग में कैसे तमाशा बना पोलैंड?

पोलैंड की संवैधानिक अदालत के मुख्य न्यायाधीश के निलंबन और अदालत परिसर में पुलिस कार्रवाई…

1 hour ago

पंचकूला के सरकारी स्कूल में हैरान करने वाली घटना, तीसरी कक्षा के छात्र ने KG की बच्ची पर किया जानलेवा हमला

पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित सरकारी संस्कृति मॉडल स्कूल में 28 अक्टूबर को एक चौंकाने वाली…

2 hours ago