भारतीय क्रिकेट टीम
IND vs AUS 5th Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 का अंतिम मुकाबला सिडनी में खेला गया. इस रोमांचक मैच में भारत को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 162 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसे उसने तीसरे दिन (5 जनवरी) के दूसरे सेशन में आसानी से हासिल कर लिया. इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने 5 मैचों की सीरीज को 3-1 से अपने नाम कर लिया.
भारत ने पहली पारी में केवल 185 रन बनाए. जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम भी 181 रनों पर ढेर हो गई. पहली पारी के आधार पर भारत को मामूली 4 रनों की बढ़त मिली. हालांकि, दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाज फिर नाकाम रहे और पूरी टीम केवल 157 रन पर सिमट गई. दूसरी पारी में ऋषभ पंत ने छक्के-चौकों की बरसात करते हुए सिर्फ 29 गेंदों पर फिफ्टी पूरी कर ली. उन्होंने 6 चौके और चार सिक्स की मदद से 33 गेंदों पर 61 रन बनाए.
162 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने तेज शुरुआत की. शुरुआती 3.4 ओवरों में उसने 39 रन बना लिए थे. यहीं से प्रसिद्ध कृष्णा ने शानदार गेंदबाजी की और भारतीय टीम की वापसी कराई. उन्होंने सैम कोंस्टास (22), मार्नस लाबुशेन (6) और स्टीव स्मिथ (4) को पवेलियन भेजा. इनमें से लाबुशेन और स्मिथ का कैच यशस्वी जायसवाल ने पकड़ा. इसके बाद उस्मान ख्वाजा और ट्रेविस हेड ने 46 रनों की अहम साझेदारी की. मोहम्मद सिराज ने ख्वाजा (25) को ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट कराया. लेकिन इसके बाद ट्रेविस हेड और ब्यू वेबस्टर ने भारत को वापसी का कोई मौका नहीं दिया. दोनों ने नाबाद साझेदारी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को जीत तक पहुंचा दिया.
ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम के खिलाफ लगभग 10 साल बाद टेस्ट सीरीज में जीत दर्ज की है. इससे पहले उसने 2014-15 में घरेलू सरजमीं पर सीरीज जीती थी.
इस सीरीज (2024-25) में भारत ने पर्थ में पहला टेस्ट 295 रनों से जीता था. एडिलेड में खेले गए दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने 10 विकेट से जीत दर्ज की. ब्रिस्बेन टेस्ट ड्रॉ रहा, जबकि मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया ने 184 रनों से जीत हासिल की.
इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के फाइनल में जगह बना ली. अब वह फाइनल में साउथ अफ्रीका से भिड़ेगा. यह मुकाबला 11-15 जून 2025 को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा.
भारतीय टीम, जो पिछले दो WTC फाइनल में पहुंची थी, इस बार फाइनल की दौड़ से बाहर हो गई. भारत को 2021 में न्यूजीलैंड और 2023 में ऑस्ट्रेलिया से फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था. भारतीय टीम का WTC फाइनल में तीसरी बार पहुंचने का सपना इस हार के साथ टूट गया.
-भारत एक्सप्रेस
Sonu Nigam Bhojpuri Chhath Song: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम ने भोजपुरी सुपरस्टार पवन…
Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए चक्रवाती तूफान से आंध्र प्रदेश, ओडिशा…
Ramlila Maidan Rally: ऐतिहासिक रामलीला मैदान में 'INDIA' गठबंधन के बैनर तले देश के प्रमुख…
JDU Internal Crisis: जदयू में ललन सिंह विवाद पर ब्रेक लग गया है, लेकिन एमएलसी…
PM Narendra Modi: हरियाणा दिवस की 60वीं हीरक जयंती पर पीएम मोदी और सीएम नायब…
UP News: सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में अयोध्या की प्राचीन…