खेल

IND vs AUS 5th Test: सिडनी टेस्ट के दूसरे दिन जसप्रीत बुमराह को पीठ दर्द की शिकायत, बल्लेबाजी संभव लेकिन गेंदबाजी पर संशय

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पांचवा और आखिरी मैच सिडनी में खेला जा रहा है. सीरीज में भारत 1-2 से पीछे है और ट्रॉफी बचाने के लिए यह मैच जीतना जरूरी है. यह मुकाबला वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल के लिहाज से भी बेहद अहम है. अगर भारत यह मैच हारता है, तो WTC फाइनल की दौड़ से बाहर हो जाएगा और ऑस्ट्रेलिया का रास्ता साफ हो जाएगा.

इस बीच टीम इंडिया के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है. सिडनी टेस्ट में भारत की कप्तानी कर रहे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोटिल हो गए हैं. दूसरे दिन के पहले सत्र तक सब कुछ सामान्य था. बुमराह शानदार गेंदबाजी कर रहे थे. लेकिन दूसरे सत्र में उन्होंने सिर्फ एक ओवर डाला और फिर मैदान छोड़ दिया. उन्हें सपोर्ट स्टाफ के साथ बाहर जाते हुए देखा गया. मैदान छोड़ते समय वह टीम की ट्रेनिंग किट में थे और टीम डॉक्टर उनके साथ मौजूद थे.

प्रसिद्ध कृष्णा ने दी जानकारी

मैच के बाद प्रसिद्ध कृष्णा ने बुमराह की चोट पर जानकारी दी. उन्होंने कहा, “उन्हें पीठ में मरोड़ (बैक स्पैजम) की शिकायत है. वह स्कैन के लिए गए थे. मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर नजर रख रही है. हमें और जानकारी मेडिकल टीम से मिलने के बाद ही पता चलेगी.”

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, बुमराह तीसरे दिन बल्लेबाजी कर सकते हैं, लेकिन उनकी गेंदबाजी को लेकर फैसला उनकी स्थिति देखने के बाद लिया जाएगा. रिपोर्ट में कहा गया, “बुमराह को एहतियात के तौर पर स्कैन के लिए भेजा गया था. फिलहाल उनकी चोट गंभीर नहीं लग रही है. मेडिकल टीम सुबह उनकी स्थिति देखकर फैसला करेगी.”

सीरीज में बुमराह का प्रदर्शन

जसप्रीत बुमराह इस सीरीज में अब तक 32 विकेट लेकर इस सीरीज के सबसे सफल गेंदबाज हैं. उन्होंने पहले टेस्ट में भारत की कप्तानी की थी, जहां भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 295 रनों से हराया था. हालांकि, दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने 10 विकेट से जीत दर्ज की. तीसरा टेस्ट ड्रॉ रहा, जबकि चौथे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 184 रनों से हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली.

सिडनी टेस्ट में, बुमराह की अनुपस्थिति में विराट कोहली ने कप्तानी संभाली. पहली पारी में भारत ने 185 रन बनाए. इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 181 रन पर ऑलआउट कर दिया. हालांकि, दूसरी पारी में भारतीय शीर्ष क्रम फिर से फ्लॉप रहा और दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने छह विकेट गंवा दिए.


ये भी पढ़ें- Sydney Test: बल्लेबाजों के फ्लॉप शो से संकट में टीम इंडिया, जडेजा और सुंदर पर बड़ी जिम्मेदारी


-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

32 minutes ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

39 minutes ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

48 minutes ago

अब भारत में ही होगा लिथियम-निकेल का प्रोसेसिंग, मोदी कैबिनेट ने दी 2814 करोड़ की योजना को मंजूरी

केंद्र सरकार ने 2,814 करोड़ रुपये की 'महत्वपूर्ण खनिज प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए…

2 hours ago