खेल

क्रिकेटर मुकेश को पसंद आई अपने ही बिहार की लड़की, देखें सगाई की खूबसूरत तस्वीरें

Mukesh Kumar gets engaged shares pics: बिहार के गोपालगंज के रहने वाले मुकेश कुमार मैदान में भले ही अपनी तेज गेंदबाजी से बल्लेबाजों को आउट कर देते हैं, लेकिन आम जीवन में वे दिव्या की नजरों से ऐसे घायल हुए कि उन्हें जीवन संगिनी बनाने का फैसला ले लिया. आईपीएल 2023 के लिये हुए ऑक्शन में 5.50 करोड़ में खरीदे गए मुकेश ने दिव्या के साथ गोपालगंज के एक निजी होटल में सगाई कर ली. वैसे, मुकेश के परिजनों का कहा है कि विवाह की अभी तिथि निश्चित नहीं हुई है, लेकिन संभावना है कि आईपीएल खेलकर लौटने के बाद दोनों परिणय सूत्र में बंध जाएंगे.

बिहार के छपरा की रहनेवाली दिव्या सिंह, मुकेश कुमार सिंह की लाइफ पार्टनर बनेगी. मुकेश और दिव्या की सगाई के मौके पर आयोजित एक समारोह में नजदीकी लोगों को बुलाया गया था. इस समारोह में गोपालगंज के जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी, एसडीएम डॉ प्रदीप कुमार, एसडीपीओ संजीव कुमार भी शामिल हुए.

ये भी पढ़ें: Manish Sisodia Arrested: दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अलर्ट, ‘आप’ मुख्यालय और ‘CBI’ दफ्तर में सुरक्षा कड़ी

मुकेश को पसंद आई अपने ही बिहार की लड़की

मुकेश के परिजनों के मुताबिक, दिव्या सिंह छपरा की रहनेवाली हैं और मुकेश की करीबी दोस्त और रिश्तेदार भी बताई जा रही है. इस सगाई कार्यक्रम में दोनों परिवार के लोग भी शामिल हुए. सगाई कार्यक्रम के बाद दोनों परिवार के लोग काशी विश्वनाथ के दर्शन करने के लिए निकल गए. सगाई की कई तस्वीरें भी सामने आई हैं. एक वीडियो में मुकेश और दिव्या डांस करते भी नजर आ रहे है.

 

मुकेश गोपालगंज सदर प्रखंड के काकड़कुंड गांव निवासी स्व. काशीनाथ के पुत्र हैं. पिता के निधन के बाद से उनकी मां मालती देवी मां-बाप की जिम्मेदारियां निभाती हैं. रणजी ट्रॉफी के लिए इंडिया-ए टीम में बीते साल-2022 में शामिल हुए और बॉल से शानदार प्रदर्शन किया. बेहतर प्रदर्शन के बाद इसी साल इंडिया टीम का हिस्सा बने, हालांकि वे अंतिम 11 खिलाड़ियों में शामिल नहीं हो सके. आइपीएल ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने मुकेश को साढ़े पांच करोड़ रुपए में टीम का हिस्सा बनाया है.

–आईएएनएस

आईएएनएस

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

6 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

6 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

7 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

8 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

8 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

8 hours ago