Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

क्रिकेटर मुकेश को पसंद आई अपने ही बिहार की लड़की, देखें सगाई की खूबसूरत तस्वीरें

मुकेश के परिजनों के मुताबिक, दिव्या सिंह छपरा की रहनेवाली हैं और मुकेश की करीबी दोस्त और रिश्तेदार भी बताई जा रही है. इस सगाई कार्यक्रम में दोनों परिवार के लोग भी शामिल हुए.

Mukesh Kumar

Mukesh Kumar

Mukesh Kumar gets engaged shares pics: बिहार के गोपालगंज के रहने वाले मुकेश कुमार मैदान में भले ही अपनी तेज गेंदबाजी से बल्लेबाजों को आउट कर देते हैं, लेकिन आम जीवन में वे दिव्या की नजरों से ऐसे घायल हुए कि उन्हें जीवन संगिनी बनाने का फैसला ले लिया. आईपीएल 2023 के लिये हुए ऑक्शन में 5.50 करोड़ में खरीदे गए मुकेश ने दिव्या के साथ गोपालगंज के एक निजी होटल में सगाई कर ली. वैसे, मुकेश के परिजनों का कहा है कि विवाह की अभी तिथि निश्चित नहीं हुई है, लेकिन संभावना है कि आईपीएल खेलकर लौटने के बाद दोनों परिणय सूत्र में बंध जाएंगे.

बिहार के छपरा की रहनेवाली दिव्या सिंह, मुकेश कुमार सिंह की लाइफ पार्टनर बनेगी. मुकेश और दिव्या की सगाई के मौके पर आयोजित एक समारोह में नजदीकी लोगों को बुलाया गया था. इस समारोह में गोपालगंज के जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी, एसडीएम डॉ प्रदीप कुमार, एसडीपीओ संजीव कुमार भी शामिल हुए.

ये भी पढ़ें: Manish Sisodia Arrested: दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अलर्ट, ‘आप’ मुख्यालय और ‘CBI’ दफ्तर में सुरक्षा कड़ी

मुकेश को पसंद आई अपने ही बिहार की लड़की

मुकेश के परिजनों के मुताबिक, दिव्या सिंह छपरा की रहनेवाली हैं और मुकेश की करीबी दोस्त और रिश्तेदार भी बताई जा रही है. इस सगाई कार्यक्रम में दोनों परिवार के लोग भी शामिल हुए. सगाई कार्यक्रम के बाद दोनों परिवार के लोग काशी विश्वनाथ के दर्शन करने के लिए निकल गए. सगाई की कई तस्वीरें भी सामने आई हैं. एक वीडियो में मुकेश और दिव्या डांस करते भी नजर आ रहे है.

 दिव्या सिंह छपरा की रहनेवाली हैं और मुकेश की करीबी दोस्त मानी जाती हैं, जो अब लाइफ पार्टनर बनने जा रहीं हैं. साधारण परिवार से आने वाली दिव्या के परिवार के सदस्य भी इस सगाई में शामिल हुए.

 

मुकेश गोपालगंज सदर प्रखंड के काकड़कुंड गांव निवासी स्व. काशीनाथ के पुत्र हैं. पिता के निधन के बाद से उनकी मां मालती देवी मां-बाप की जिम्मेदारियां निभाती हैं. रणजी ट्रॉफी के लिए इंडिया-ए टीम में बीते साल-2022 में शामिल हुए और बॉल से शानदार प्रदर्शन किया. बेहतर प्रदर्शन के बाद इसी साल इंडिया टीम का हिस्सा बने, हालांकि वे अंतिम 11 खिलाड़ियों में शामिल नहीं हो सके. आइपीएल ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने मुकेश को साढ़े पांच करोड़ रुपए में टीम का हिस्सा बनाया है.

–आईएएनएस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital