भारतीय टीम (सोर्स- एक्स)
Team India 3 Cricketers Injury Update: टीम इंडिया के कई खिलाड़ी मौजूदा समय में इंजरी की समस्या से जूझ रहे हैं. इस समय टीम के तीन बड़े सितारे सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या और मोहम्मद शमी इन दिनों टीम से बाहर चल रहे हैं. वहीं इसके अलावा शार्दुल ठाकुर, पृथ्वी शॉ भी चोटिल हैं. अब इन खिलाड़ियों की चोट पर बड़ा अपडेट सामने आया हैं. क्रिकबज की रिपोर्ट्स के मुताबिक इन खिलाड़ियों के आईपीएल में खेलने पर भी सस्पेंस है.
दरअसल, 2022 के अंत में भीषण सड़क हादसे का शिकार हुए ऋषभ पंत को लंदन भेजने की खबर शनिवार की सुबह से ही सामने आ रही थी. इसी बीच जानकारी मिली की पंच के अलावा तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को भी लंदन में डॉक्टर से मिलने की सलाह मिली है. मोहम्मद शमी एनसीए के डॉक्टर और भारतीय टीम के पूर्व फिजियो नितिन पटेल के साथ लंदन जा सकते हैं. इसके साथ ही शार्दुल ठाकुर को घुटने की समस्या को देखते हुए रणजी खेलने की अनुमति नहीं मिली है.
ये भी पढ़ें- Ram Mandir Ayodhya: कोई जाए या ना जाए, मैं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में जरूर जाऊंगा- हरभजन सिंह
ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ भी पिछले साल के अगस्त से घुटने के लिगामेंट में इंजरी के चलते क्रिकेट से दूर हैं. ताजा अपडेट की मानें तो उनकी वापसी में अभी एक महीने का और समय लग सकता है. इस समय वह रणजी ट्रॉफी से बाहर हैं और कयास लगाए जा रहे हैं कि वर पूरे टूर्नामेंट से बाहर रहेंगे. उनके आईपीएल खेलने पर भी फिलहाल सस्पेंस हैं.
इधर, भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी वर्ल्ड कप के बाद से टीम से बाहर हैं. इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो मैच के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है. जिसमें शमी को स्क्वाड में शामिल नहीं किया गया है. अब कयास लगाए जा रहे हैं कि वह पूरे सीरीज से बाहर हो सकते हैं. सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में अपनी सर्जरी कराई है. इससे लग रहा है कि वह आने वाले एक-दो महीने में मैदान पर दिख सकते हैं. जबकि, हार्दिक पंड्या जिम करते हुए वीडियो शेयर कर वापसी के संकेत दे रहे हैं.
PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…
Workers Leaving Surat: गुजराती सेठों की बंधुआ मजदूरी से परेशान यूपी-बिहार के मजदूर घर लौट…
Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…
दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…
देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…
INDIA Bloc Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लोगों से…