खेल

IND vs PAK Asia Cup 2023: लगातार तीन दिन ग्राउंड पर टीम इंडिया, कैसे मैनेज होगा वर्कलोड?

IND vs PAK Asia Cup 2023: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2023 के सुपर-4 का एक अहम मुकाबला रिजर्व डे तक चला गया. रविवार को खेले जा रहे इस मुकाबले में बारिश ने खलल डाला, जिसके बाद आगे का मैच नहीं खेला जा सका. मैच रोके जाने के वक्त भारत का स्कोर 24.1 ओवरों में 147-2 पर था और तब विराट 8 रन और केएल राहुल 17 रन बनाकर खेल रहे थे. इसके आगे का खेल सोमवार को खेला जाना है. ऐसे में टीम इंडिया की परेशानी बढ़ सकती है.

टीम इंडिया का शेड्यूल काफी व्यस्त रहा है और इस वजह से वर्कलोड मैनेजमेंट के लिए रोहित शर्मा से लेकर विराट कोहली तक को आराम दिया जाता रहा है. खिलाड़ियों को चोटिल होने से बचाने के लिए बीसीसीआई ये पॉलिसी आजमाती रही है लेकिन अब एशिया कप में टीम इंडिया लगातार तीन दिन ग्राउंड पर रहेगी, जिसको लेकर खिलाड़ियों की परेशानी बढ़ी हुई है.

लगातार तीन दिन गुजारने होंगे मैदान पर

सोमवार को हालांकि मैच समय से शुरू नहीं हो सका है लेकिन अगर मैच पूरा चला तो देर रात को ये मुकाबला समाप्त होगा. इसके बाद टीम इंडिया को 12 सितंबर यानी मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ मैच खेलना है. ऐसे में लगातार तीन दिन टीम के खिलाड़ियों को मैदान पर गुजारने होंगे.

वर्ल्ड कप से पहले ऐसे शेड्यूल के कारण टीम की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. श्रीलंका के उमस भरे मौसम में खिलाड़ियों पर थकान हावी हो सकती है. श्रेयस अय्यर फिट नहीं हैं और जसप्रीत बुमराह के अलावा केएल राहुल चोट के बाद वापसी कर रहे हैं. ऐसे में लगातार तीन दिन ग्राउंड पर रहने के कारण खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर टीम इंडिया की टेंशन बढ़ सकती है.

ये भी पढ़ें: Asia Cup 2023: रिजर्व डे पर भी होगी बारिश! भारत को हो सकता है बड़ा नुकसान, अगर आज रद्द हुआ मैच तो फाइनल में कैसे पहुंचेगी टीम

टीम इंडिया की बढ़ी मुश्किलें

भारत-पाकिस्तान के हाई वोल्टेज मुकाबले के बाद टीम इंडिया को मेजबानों के खिलाफ उतरना है. ऐसे में टीम में एक-दो बदलाव किए जा सकते हैं. लेकिन फिटनेस का हवाला देकर टीम इंडिया अगर 4-5 खिलाड़ियों को रेस्ट देने का फैसला करती है तो यह बहुत भारी पड़ सकता है. सुपर-4 में श्रीलंका के साथ होने वाला मुकाबला भी बेहद अहम है. दूसरी तरफ, बारिश ने एशिया कप के इस संस्करण में टीम इंडिया को ज्यादा परेशान किया है. वहीं मौसम विभाग की मानें तो अगले एक हफ्ते तक कोलंबो में बारिश के आसार हैं. ऐसे में टीम इंडिया को कई मोर्चों पर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

बॉलीवुड सितारों की दिवाली 2026, कंगना रनौत से रकुलप्रीत और शरवरी तक ने शेयर की तस्वीरें

Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…

3 hours ago

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

3 hours ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

3 hours ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

4 hours ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

4 hours ago