ट्रैविस हेड (सोर्स- आईसीसी)
Travis Head ICC Player of The Month: आईसीसी ने नवंबर महीने के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड का ऐलान कर दिया है. पिछले दिनों आईसीसी ने प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए तीन खिलाड़ियों के नॉमिनेशन का ऐलान किया था. जिसमें ऑस्ट्रेलिया से दो खिलाड़ी ट्रेविस हेड और ग्लेन मैक्सवेल शामिल थे. वहीं भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का भी नाम नॉमिनेट किया गया था. अब आईसीसी ने नवंबर के विजेता का ऐलान कर दिया है. ट्रेविस हेड आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ बने हैं. ट्रेविस हेड यह अवार्ड जितने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं, इससे पहले साल 2021 में टेविड वॉर्नर को यह अवार्ड मिला था. वहीं मोहम्मद शमी और ग्लेन मैक्सवेल को निराशा हाथ लगी है.
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को विजेता बनाने वाले खिलाड़ी ट्रेविस हेड ने अपनी बदौलत वर्ल्ड कप का खिताब जीताया था. हेड अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर नवंबर 2023 के लिए आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ बन गए हैं. वहीं ट्रेविड हेड ने अपने साथी खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल और टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को मात देकर यह अवार्ड जीता है. मैक्सवेल ने वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में दोहरा शतक जमाया था. जबकि, मोहम्मद शमी ने वर्ल्ड के कप के 7 मैच में सर्वाधिक 24 विकेट झटके थे.
ये भी पढ़ें- AUS vs PAK: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच से पहले पाकिस्तान के लिए बुरी खबर, बाहर हुआ यह दिग्गज गेंदबाज
ट्रेविस हेड ने वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में अर्धशतकीय पारी खेली थी. वहीं फाइनल मुकाबले में हेड ने 137 रनों की पारी खेलकर टीम इंडिया से जीत छीन ली थी. दोनों मैच में ट्रेविस हेड प्लेयर ऑफ द मैच बने थे. सेमीफाइनल मैच में हेड ने साउथ अफ्रीका के दो दिग्गज हेनरिक क्लासेन और मार्को यानसन के विकेट भी लिए थे. नवंबर महीने में ट्रेविस हेड ने वनडे क्रिकेट में कुल 220 रन बनाए थे. जिसमें एक फ्फ्टी और एक सेंचूरी शामिल है. अवार्ड का ऐलान होने के बाद ट्रेविस हेड ने कहा कि इस अवार्ड को हासिल करना एक बड़ा सम्मान है, लेकिन यह एक टीम प्रयास है.
पीएम मोदी ने लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस और प्रिंसेस सोफी से मुलाकात की. बैठक में…
करवा चौथ के पावन पर्व पर स्कूलों की छुट्टी को लेकर बच्चों और पेरेंट्स के…
सुप्रीम कोर्ट ने SIR और चुनाव आयोग के कामकाज से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई के…
वंदे मातरम को राष्ट्रगान 'जन-गण-मन' के समान दर्जा देने और स्कूलों में इसका गायन अनिवार्य…
IND vs NZ 3rd T20: भारत और न्यूजीलैंड के तीसरे T20 मुकाबले में भारत ने…
ग्वालियर में सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश…