खेल

Under-17 World Wrestling Championships: नेहा ने जीता गोल्ड, माता-पिता ने कहा ‘अगला लक्ष्य ओलंपिक’

ओलंपियन विनेश फोगाट के गांव की युवा पहलवान नेहा सांगवान ने अंडर 17 वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए नई विश्व विजेता का तमगा हासिल किया है. नेहा ने जॉर्डन में आयोजित अंडर 17 विश्व रेसलिंग चैंपियनशिप के 57 किलोग्राम भार वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए गोल्ड मेडल जीता.

उनकी इस उपलब्धि से देश समेत उनके गांव-परिवार में खुशी का माहौल है. नेहा की मां ने बेटी के घर लौटने पर चूरमा से उसका मुंह मीठा कराने की बात की. इस युवा पहलवान का पूरा परिवार उन्हें 2028 ओलंपिक में खेलते देखना चाहता है.

नेहा सांगवान ने जॉर्डन में आयोजित अंडर-17 वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में में भारत का प्रतिनिधित्व किया. उन्होंने अपने शानदार खेल प्रदर्शन की बदौलत फाइनल में जगह बनाई, जहां उनका सामना जापानी खिलाड़ी से हुआ. उनकी इस खेल उपलब्धि से खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है और उन्होंने खिलाड़ी को जीत की बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है.

नेहा सांगवान महिला कुश्ती के लिए मशहूर गीता, बबीता और विनेश फोगाट के गांव बलाली से हैं. नेहा ने इस मौके पर कहा, विश्व चैंपियनशिप का खिताब विनेश दीदी सहित महिला पहलवानों को समर्पित होगा.

विश्व रेसलिंग चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने के बाद नेहा सांगवान ने विश्व चैंपियनशिप का खिताब विनेश फोगाट सहित महिला पहलवानों को समर्पित करने की बात कही है. पिता अमित सांगवान ने कहा कि नेहा के कोच सज्जन सिंह मंदोला की बात हुई थी, जिसमें नेहा ने विनेश को खिताब समर्पित करने की बात कही है. विनेश फोगाट के गांव बलाली में हुए सम्मान समारोह के दौरान भी विनेश ने नेहा सांगवान को नोटों की मालाएं पहनाकर विश्व विजेता का खिताब जीतने के लिए प्रेरित किया था.

मात्र 17 वर्ष की उम्र में नेहा सांगवान अब तक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 11 स्वर्ण सहित 11 पदक अपने नाम कर चुकी हैं. उन्होंने 2018 में राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण, 2022 में राष्ट्रीय सब जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण, अक्तूबर 2023 में फरीदाबाद में भारत कुमारी का खिताब जीता है.

वहीं 2022 में एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण, 2022 में राष्ट्रीय फेडरेशन प्रतियोगिता में स्वर्ण, 2022 में राष्ट्रीय स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीते हैं. मार्च 2023 में सब जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण और इसी वर्ष राष्ट्रीय ओपन चयन स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम कर चुकी हैं. इसके अलावा उसने जून 2023 में किर्गिस्तान में आयोजित सब जूनियर एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है.

ये भी पढ़ें- Deepti Sharma: भारतीय महिला क्रिकेट की धाकड़ ऑलराउंडर, एक थ्रो से हुई क्रिकेट की शुरुआत

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

13 minutes ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

24 minutes ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

1 hour ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

1 hour ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

2 hours ago

भूमिहीन, मजदूरी और सम्मान: बिहार के गांवों में आज भी क्यों कायम है वामपंथ की पकड़?

बिहार में वामपंथ सिर्फ एक चुनावी ताकत नहीं है, बल्कि यह जमीन, मजदूरी और सम्मान…

2 hours ago