खेल

U19 World Cup 2026: भारत बनाम पाकिस्तान महामुकाबला, सचिन तेंदुलकर ने टीम इंडिया को दिया जीत का गुरुमंत्र

U19 World Cup 2026 अपने सबसे रोमांचक मोड़ पर आ पहुंचा है. रविवार को बुलावायो के मैदान पर क्रिकेट की दुनिया का सबसे बड़ा मुकाबला होने जा रहा है, भारत बनाम पाकिस्तान. यह सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि सेमीफाइनल का टिकट पाने की आखिरी जंग है.

एक तरफ ग्रुप-1 से ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान पहले ही अंतिम चार में जगह बना चुके हैं, वहीं ग्रुप-2 से इंग्लैंड ने अपना स्थान पक्का कर लिया है. अब सबकी नजरें इस बात पर हैं कि भारत और पाकिस्तान में से वह चौथी टीम कौन सी होगी जो सेमीफाइनल में कदम रखेगी.

मैदान पर उतरने से पहले ‘भगवान’ का साथ

इस हाई-वोल्टेज मुकाबले से ठीक पहले भारतीय लड़कों को वह ‘गुरुमंत्र’ मिला है, जिसकी कल्पना हर उभरता खिलाड़ी करता है. क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने भारतीय अंडर-19 टीम से वीडियो कॉल पर खास बातचीत की. बीसीसीआई ने इस पल की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि सचिन ने युवा खिलाड़ियों को समझाया कि दबाव के पलों में खुद को शांत और फोकस्ड कैसे रखना है.

सचिन ने सिर्फ तकनीक की बात नहीं की, बल्कि उन्होंने सफलता का वह सूत्र दिया जो मैदान के अंदर और बाहर दोनों जगह काम आता है. उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन, विनम्रता और जमीन से जुड़े रहने की अहमियत समझाई. वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे जैसे विस्फोटक बल्लेबाजों से सजी इस टीम के लिए यह सलाह संजीवनी की तरह है, क्योंकि हाल ही में एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान के हाथों मिली हार की टीस अभी भी कहीं न कहीं बाकी है.

ये भी पढ़ें- लौट आया विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट; ‘किंग’ की वापसी से फैंस ने ली राहत की सांस, सुबह से मचा था हड़कंप

सेमीफाइनल का समीकरण

पॉइंट्स टेबल की बात करें तो टीम इंडिया अभी काफी मजबूत स्थिति में है. भारत ने अपने तीनों मैच जीते हैं और +3.337 की शानदार नेट रन रेट के साथ दूसरे नंबर पर है. वहीं पाकिस्तान 4 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है.

भारत के लिए समीकरण सीधा है, रविवार को जीत मिली तो सीधे सेमीफाइनल. लेकिन पाकिस्तान के लिए डगर कठिन है; उन्हें न सिर्फ भारत को हराना होगा, बल्कि अपनी नेट रन रेट को भी भारत से बेहतर करना होगा. अगर पाकिस्तान सिर्फ मैच जीतता है और नेट रन रेट में पीछे रह जाता है, तो जीतकर भी वह टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा.

कब और कहां देखें महामुकाबला?

यह ब्लॉकबस्टर मैच रविवार, 1 फरवरी को बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 1 बजे से खेल शुरू होगा. अगर आप इसे लाइव देखना चाहते हैं, तो स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर इसका प्रसारण होगा और मोबाइल पर ‘जियोहॉटस्टार’ ऐप के जरिए आप पल-पल की अपडेट ले सकते हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

क्यूबा को धमका रहा था US..! भारत ने ले लिया ऐसा स्टैंड; सनक जाएगा ट्रंप का माथा

Cuba US Sanctions UN Vote: संयुक्त राष्ट्र महासभा में क्यूबा पर अमेरिकी आर्थिक और व्यापारिक…

23 minutes ago

सात भाइयों की लाडली वीरवती की वह कथा, जिसके बिना अधूरा है करवा चौथ का व्रत

Karva Chauth Vrat Katha: करवा चौथ पर सुहागिनें पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक…

1 hour ago

Gold Silver Price: करवा चौथ पर सोने की कीमतों में उछाल, चांदी में नरमी बरकार; जानें आज के ताजा दाम

करवा चौथ और त्योहारी सीजन के बीच सर्राफा बाजार में सोने के भाव में हल्की…

1 hour ago

Bigg Boss 20: क्या सच में घर से बेघर हो गए गुल्लू? यंग के साथ हुई हाथापाई के बाद उड़ रही एविक्शन की अफवाह

बिग बॉस 20 के घर में कैप्टेंसी टास्क के दौरान माहौल उस वक्त गरमा गया…

2 hours ago

इजरायल में फंसा सत्ता का पेच: बहुमत से दूर सभी गुट, नेतन्याहू की पार्टी का हाल कैसा?

इजरायल के चुनाव में करीब 93 फीसदी वोटों की गिनती के बाद बेंजामिन नेतन्याहू का…

2 hours ago