ai generated image
Dubai Gold Road: एक तरफ भारत समेत दुनियां में सोने की कीमत(Gold Price Today) लगातार नए रिकार्ड बना रही हैं, वहीं दुबई ने एक शानदार गोल्ड स्ट्रीट यानी पूरी तरीके से सोने से बनी सड़क बनाने का ऐलान कर दिया है. बता दें कि ये प्लान अमीरात की ज्वेलरी इंडस्ट्री के लिए एक बड़े डेवलपमेंट का हिस्सा है, जिसे ‘द गोल्ड डिस्ट्रिक्ट’ कहा जाएगा. यही नहीं दुबई दुनिया का पहला देश बनने जा रहा है जो इस तरीके के कारनामे को अंजाम देने वाला है.
प्रॉपर्टी डेवलपर इथरा दुबई ने दुबई गोल्ड डिस्ट्रिक्ट के ऑफिशियल लॉन्च के दौरान इसकी घोषणा की. दुबई के डेरा इलाके में बनने वाला यह डिस्ट्रिक्ट सोने, ज्वेलरी, परफ्यूम, कॉस्मेटिक्स और लाइफस्टाइल से जुड़ी 1,000 से ज्यादा रिटेल दुकानों का घर होगा. मुख्य आकर्षण होगा सोने से बनी सड़क, जो अपनी तरह की दुनिया में पहली होगी.
बताते चलें कि इस डिस्ट्रिक्ट में भारतीय ज्वेलरी ब्रांड भी शामिल होंगे. जवहारा ज्वेलरी, मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स, अल रोमाइजन और तनिष्क ज्वेलरी जैसे बड़े नाम यहां अपनी दुकानें खोलेंग. जॉयलुक्कास ने 24,000 स्क्वायर फुट का सबसे बड़ा फ्लैगशिप स्टोर बनाने की योजना घोषित की है, जो मिडिल ईस्ट में उसका सबसे बड़ा स्टोर होगा.
‘द गोल्ड डिस्ट्रिक्ट’ में छह होटल भी बनाने का प्लान है, जिनमें 1,000 से ज्यादा गेस्ट रूम होंगे. इससे अंतरराष्ट्रीय पर्यटक, खरीदार और ट्रेड पार्टनर्स को आसानी होगी. दुबई डिपार्टमेंट ऑफ इकॉनमी एंड टूरिज्म (DET) के अंडर आने वाले दुबई फेस्टिवल्स एंड रिटेल एस्टैब्लिशमेंट (DFRE) के CEO अहमद अल खाजा ने इसको (The Gold District) लेकर कहा कि सोना दुबई की सांस्कृतिक और कमर्शियल पहचान का अहम हिस्सा है. यह हमारी विरासत, समृद्धि और एंटरप्राइज की भावना का प्रतीक है.
यह भी पढ़ें: शेयर बाजार में हाहाकार! सेंसेक्स 450 अंक लुढ़ककर हुआ लाल-लाल, मेटल स्टॉक्स में देखी गई भयंकर बिकवाली
गोल्ड डिस्ट्रिक्ट बनाने कि वजह को लेकर अल खाजा ने बताया कि इसका मकसद दुबई को सोने और ज्वेलरी के कारोबार में दुनिया का सबसे बड़ा केंद्र बनाना है. बता दें कि दुबई पहले से ही टूरिज्म और रिटेल सेक्टर को डाइवर्सिफाई कर रहा है. यह प्रोजेक्ट इंटरनेशनल विजिटर्स को भी आकर्षित करेगा, निवेश लाएगा और दुबई को घूमने, रहने और काम करने के लिए सबसे बेहतरीन शहर के रूप में मजबूत करेगा.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनविस की नई किताब 'पॉलिसीज दैट शेप्ड मॉडर्न…
कनाडा की प्रसिद्ध लेखिका और कवियत्री एन कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2026 देने…
Rewari Pink Riders: रेवाड़ी पुलिस ने महिलाओं, युवतियों और छात्राओं की सुरक्षा के लिए पांच…
उज्जैन की भैरवगढ़ सेंट्रल जेल में श्राद्ध पक्ष के दौरान एक बेहद भावुक और अनोखा…
कनाडा की मशहूर कवयित्री और लेखिका ऐनी कार्सन को 2026 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार…
Bihar News: बिहार में आर्थिक अपराध इकाई ने योजना एवं विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता…