खेल

विराट कोहली के होटल रूम का वीडियो वायरल होने पर उर्वशी रौतेला भी आग बबूला, कहा अगर लड़की के साथ होता तो ?

ऑस्ट्रेलिया में चल रहे टी20 वर्ल्ड कप में रविवार को साउथ अफ्रीका से मैच के बाद विराट कोहली के रूम से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ जिसको लेकर कोहली गुस्से में आग बबूला हो गए . होटल में मौजूद किसी व्यक्ति की इस हरकत पर बॉलीवुड एक्टेस उर्वशी रौतेला भी भड़क गई है.

दरअसल, विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के जिस होटल में रुके हैं, वहां से उनके पर्सनल रूम का वीडियो को लीक कर दिया गया है. इस बात से विराट कोहली बेहद नाराज दिखे और इसे सोशल मीडिया पर भी जाहिर किया. विराट कोहली के रूम के लीक वीडियो पर बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने भी रिएक्ट कर विराट का सपोर्ट किया है.

एक्ट्रेस उवर्शी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी फीचर में वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘सोचिए, अगर यही बात किसी लड़की के साथ होती तब क्या होता? ये बहुत ही बेशर्मी और खराब है.’

क्या था पूरा मामला ?

रविवार  का दिन टीम इंडिया के लिए बेहद खराब रहा. टी20 वर्ल्ड कप में पहले पाकिस्तान और फिर नीदरलैंड्स पर बेहतरीन जीत दर्ज करने के बाद जिस तरह टीम साउथ अफ्रीका के आगे पस्त हुई उससे टीम इंडिया के फैंस के साथ-साथ भारतीय टीम को भी बहुत अफसोस हुआ. खासतौर पर बेहतरीन फार्म में चल रहे विराट कोहली  इस मैच में बड़ा स्कोर नहीं कर पाए और महज 12 रन बनाकर आउट हो गए. इस लिहाज से रन मशीन विराट कोहली का दिन खराब था ही साथ ही उनकी प्राइवेट लाइफ में दखल देते हुए किसी शख्स ने उनके होटल रूम का एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जिसने कोहली के गुस्सें को और भड़का दिया.

विराट कोहली के पर्सनल रूम से लीक हुए वीडियो में कमरे के अंदर की तमाम चीजें जैसे विराट की कैप्स, जूते की तमाम जोड़ियां और चश्में के साथ अन्य चीजें भी दिखाई दे रही है. इस वीडियो के लीक होने के बाद ही विराट कोहली ने अपनी नाराजगी जताई.

कोहली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा,   ‘मैं समझता हूं कि प्रशंसक अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को देखकर बहुत खुश और उत्साहित होते हैं और उनसे मिलने के लिए उत्साहित होते हैं और मैंने हमेशा इसकी सराहना की है. लेकिन यहां यह वीडियो भयावह है और इसने मुझे अपनी निजता के बारे सोचने को मजबूर कराया है. अगर मैं अपने होटल के कमरे में गोपनीयता नहीं रख सकता, तो मैं वास्तव में किसी भी व्यक्तिगत स्थान की अपेक्षा कहां कर सकता हूं ?? मैं इस तरह की कट्टरता और निजता के पूर्ण आक्रमण से ठीक नहीं हूं  कृपया लोगों की निजता का सम्मान करें और उन्हें मनोरंजन की वस्तु न समझें’.

 

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

पेट्रोल में 31.2% एथेनॉल की मिलावट! E20 की लिमिट 20%, कर्नाटक में जांच के दौरान खुलासा

E20 Petrol Quality Check: कर्नाटक में पेट्रोल के 14 सैंपल की जांच में 11 में…

12 minutes ago

दिल्ली-NCR में प्रदूषण की मार, GRAP-3 लागू; 400 पार AQI, इन गाड़ियों पर लगा बैन

Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर गंभीर होता जा रहा है. शनिवार सुबह…

27 minutes ago

आज का पंचांग 7 नवंबर 2026: काली चौदस आज रात, जानें पूजा का मुहूर्त, राहुकाल और भद्रा

Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…

1 hour ago

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

10 hours ago