नवीनतम

न्यूजीलैंड दौरे के लिए क्यों नहीं चुने गए विराट और रोहित ? ये खिलाड़ी बनेगा नया कप्तान

टी-20 विश्व कप (T-20 World Cup) के बीच BCCI की तरफ से न्यूजीलैंड और बांग्लादेश दौरे के लिए भारतीय का ऐलान कर दिया गया है. न्यूजीलैंड दौरा टी-20 विश्व कप के बाद 18 नवंबर से शुरू होगा. इसमें 3 वनडे और 3 टी-20 मैच खेले जाएंगे.  लेकिन BCCI की तरफ से विराट कोहली और रोहित शर्मा को टीम में शामिल नहीं किया गया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम में ज्यादातर युवाओं का मौका दिया गया है. भारतीय टीम में दो नए खिलाड़ियों को मौका दिया गया है. साथ ही हार्दिक पंड्या को टी-20 का कप्तान बनाया गया है

कोहली और रोहित टी-20 सीरीज में शामिल नहीं

विराट कोहली और रोहित शर्मा को न्यूजीलेंड के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज में शामिल नहीं किया है. ये दोनों पिछले काफी समय से लागातार सीरीज खेल रहे है. जिसके चलते इन दोनों खिलाड़ियों को आराम दिया गया है. हालांकि इस बात का औपचारिक ऐलान नहीं हुआ है. लेकिन दोनों को आराम दिए जाने की खबरें है. बता दें कि टीम में केएल राहुल और दिनेश कार्तिक भी टीम का हिस्सा नहीं होंगे. लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ रोहित और विराट दोनों को ही टीम में शामिल किया गया है. बांग्लादेश के खिलाफ तीन वनडे और दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे.

इन 2 नए युवा खिलाड़ियो को मौका

यूपी के ऑलराउंडर यश दयाल को पहली बार टीम इंडिया में मौका दिया गया है. वो बांग्लादेश में वनडे सीरीज खेलेंगे. यश लेफ्ट आर्म पेसर और राइट हैंड बैटर हैं. मध्यप्रदेश के रजत पाटीदार को भी इसी फॉर्मेट में जगह दी गई है.

हार्दिक को टी-20 की कप्तानी में कितना अनुभव ?

हार्दिक पंड्या अब तक तीन टी20 मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी कर चुके हैं. पंड्या ने आयरलैंड के खिलाफ दो और वेस्टइंडीज के खिलाफ एक मैच में टीम इंडिया की कमान संभाली है. उनके नेतृत्व में भारतीय टीम ने तीनों मुकाबले जीते थे. न्यूजीलैंड के खिलाफ हार्दिक पंड्या भारतीय टीम में सबसे अनुभवी खिलाड़ी होंगे.

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम

हार्दिक पंड्या (कप्तान), ऋषभ पंत (उप कप्तान), ईशान किशन, दीपक हुडा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह.

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम

शिखर धवन (कप्तान), ऋषभ पंत (उप कप्तान), शुभमन गिल, दीपक हुडा, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, शाहबाज अहमद, वॉशिंगटन सुंदर, उमरान मलिक, कुलदीप सेन, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर और अर्शदीप सिंह

बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), लोकेश राहुल, शिखर धवन, विराट कोहली, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, राहुल त्रिपाठी, ऋषभ पंत, इशान किशन, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर और यश दयाल.

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, केएस भरत, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव और शार्दुल ठाकुर.

 -भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

पेट्रोल में 31.2% एथेनॉल की मिलावट! E20 की लिमिट 20%, कर्नाटक में जांच के दौरान खुलासा

E20 Petrol Quality Check: कर्नाटक में पेट्रोल के 14 सैंपल की जांच में 11 में…

4 minutes ago

दिल्ली-NCR में प्रदूषण की मार, GRAP-3 लागू; 400 पार AQI, इन गाड़ियों पर लगा बैन

Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर गंभीर होता जा रहा है. शनिवार सुबह…

19 minutes ago

आज का पंचांग 7 नवंबर 2026: काली चौदस आज रात, जानें पूजा का मुहूर्त, राहुकाल और भद्रा

Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…

58 minutes ago

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

10 hours ago