Vaibhav Sooryavanshi Education: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में जैसे ही टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया, चारों तरफ बस उन्हीं की चर्चा होने लगी. मैदान पर चौके-छक्के बरसाने वाले वैभव इस समय सिर्फ अपने खेल की वजह से ही नहीं, बल्कि अपनी पढ़ाई और इम्तिहान को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. लेकिन देश का यह नया स्टार कितना पढ़ा-लिखा है? आइए जानते है.
वैभव सूर्यवंशी इस साल 10वीं क्लास के छात्र थे. जब फरवरी में CBSE की 10वीं बोर्ड परीक्षाएं शुरू हुईं, तो सोशल मीडिया पर उनके एग्जाम देने को लेकर कई तरह की अफवाहें उड़ी थीं. लेकिन असल में वैभव अपने परीक्षा केंद्र पहुंचे ही नहीं थे. IPL 2026 में खेलने और अपने खेल पर पूरा फोकस रखने के लिए उन्होंने बोर्ड परीक्षाओं से दूरी बना ली थी.
वैभव के पिता संजीव सूर्यवंशी ने खुद इस बात की पुष्टि की थी कि उनके बेटे ने इस साल परीक्षा नहीं दी है क्योंकि उसका पूरा ध्यान क्रिकेट पर था. ताजपुर के मॉडेस्टी स्कूल के डायरेक्टर ने भी बताया था कि वैभव का एडमिट कार्ड तक आ गया था और पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल में उनका सेंटर पड़ा था, लेकिन उन्होंने पढ़ाई से पहले क्रिकेट को चुना. परिवार का कहना है कि वैभव अब अगले साल अपनी बोर्ड परीक्षा देंगे.
वैभव के इतनी छोटी उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू करने को लेकर क्रिकेट जगत भी दो हिस्सों में बंटा नजर आया. जहां कई भारतीय दिग्गज उन्हें तुरंत मौका देने के पक्ष में थे, वहीं साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज डेरिल कलिनन ने इसके खिलाफ राय दी थी.
कलिनन ने कहा था कि वैभव की प्रतिभा लाजवाब है, लेकिन 15 साल की उम्र में उन पर इंटरनेशनल क्रिकेट का भारी दबाव डालना ठीक नहीं है. कलिनन का मानना था कि वैभव को अभी घर पर रहकर परीक्षाओं की तैयारी करनी चाहिए थी, दोस्तों के साथ गली क्रिकेट खेलना चाहिए था और एक सामान्य बचपन जीना चाहिए था ताकि उनके खेल के साथ-साथ व्यक्तित्व का भी विकास हो सके. हालांकि, वैभव ने दबाव को पीछे छोड़ मैदान पर अपनी काबिलियत साबित करने का फैसला किया.
ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी को मिला डेब्यू कैप, आज बनेंगे इंटरनेशनल खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी
-भारत एक्सप्रेस
CJP Protest Delhi Traders Loss: दिल्ली में CEC के खिलाफ CJP के प्रदर्शन से कारोबारी…
दिल्ली के 'मिनी बंगाल' चितरंजन पार्क में दुर्गा पूजा का 50वां वर्ष धूमधाम से मनाया…
बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…
ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…
सुप्रीम कोर्ट ने PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दे…
CM Yogi Statement On Bangladesh Model: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष और…