Bharat Express DD Free Dish

वैभव सूर्यवंशी को मिला डेब्यू कैप, आज बनेंगे इंटरनेशनल खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी

15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया है. 15 साल 99 दिन की उम्र में मैदान पर उतरकर उन्होंने सचिन तेंदुलकर का सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी होने का रिकॉर्ड तोड़ दिया.

Vaibhav Sooryavanshi T20 Debut 15 Year Old Breaks Sachin Tendulkar Record

Vaibhav Sooryavanshi Debut: भारतीय क्रिकेट के इतिहास में आज का दिन सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया है. जिस ‘वंडर किड’ की चर्चा पिछले दो सालों से हर क्रिकेट प्रेमी की जुबान पर थी, उसने आखिरकार टीम इंडिया की नीली जर्सी पहन ली है. महज 15 साल 99 दिन की उम्र में बाएं हाथ के तूफानी बल्लेबाज Vaibhav Sooryavanshi ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना डेब्यू कर लिया है. इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले जा रहे दूसरे टी20 मैच में जैसे ही वैभव को डेब्यू कैप थमाई गई, उन्होंने क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का बरसों पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया.

मास्टर ब्लास्टर का टूटा रिकॉर्ड

अब तक भारत के लिए सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू करने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था. सचिन ने साल 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ 16 साल 205 दिन की उम्र में अपना पहला मैच खेला था.

वहीं अब, 15 साल और 99 दिन की उम्र में मैदान पर उतरकर वैभव सूर्यवंशी ने इस ऐतिहासिक रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया. लोकिन अगर वर्ल्ड रिकॉर्ड की बात होगी, तो यह पाकिस्तान के हसन रजा के नाम है, जिसनें 14 साल 227 दिन की उम्र में डेब्यू किया था. हालांकि हसन रजा की उम्र को लेकर हमेशा विवाद रहा है.

संजू सैमसन का कटा पत्ता

टीम इंडिया के मैनेजमेंट ने लगातार फ्लॉप चल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन की जगह वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है. सैमसन पिछले तीन मैचों में बुरी तरह फेल रहे थे.

वहीं, दूसरी तरफ, वैभव ने महज 13 साल की उम्र में IPL डेब्यू करके सनसनी मचा दी थी. आईपीएल 2026 में तो वैभव ने गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए सबसे ज्यादा 776 रन कूटे थे, जिसमें उनके बल्ले से रिकॉर्डतोड़ 72 छक्के निकले थे.

क्या है कहते हैं आकड़े?

वैभव ने टी20 क्रिकेट में करीब 220 के अविश्वसनीय स्ट्राइक रेट से 1477 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 4 शतक और 6 अर्धशतक निकल चुके हैं, जिसमें 134 छक्के और 116 चौके शामिल हैं. लगभग 45 के औसत से रन बनाने वाले वैभव से अब मैनचेस्टर के मैदान पर भी एक आतिशी पारी की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें: मेसी ने रचा नया इतिहास, FIFA World Cup में 20 गोल दागने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने!

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read