खेल

विनेश फोगाट ने संन्यास से यू-टर्न के दिए संकेत, सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए शेयर की अपने दिल की बात

भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने शुक्रवार को एक लंबे सोशल मीडिया पोस्ट में 7 अगस्त को पेरिस ओलंपिक में महिलाओं की 50 किग्रा फ्रीस्टाइल फाइनल से दुर्भाग्यपूर्ण अयोग्यता पर खुलकर बात की. दो दिन पहले ही कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट (CAS) ने संयुक्त रजत पदक के लिए उनकी अपील खारिज कर दी थी.

विनेश ने पोस्ट में क्या लिखा?

विनेश फोगाट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर किये इस दिल को छू लेने वाले पोस्ट में उन्होंने बचपन से लेकर अब तक की अपनी कुश्ती यात्रा और कई असफलताओं के बावजूद अपने माता-पिता और परिवार से मिले अटूट समर्थन को दर्शाया है. विनेश ने पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय दल के लिए आईओए द्वारा नियुक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी दिनशॉ पाडीवाला सहित अपने सहयोगी स्टाफ का भी आभार व्यक्त किया.

अपनी पोस्ट में विनेश ने अपने शुरुआती सपनों, अपने पिता की उम्मीदों और अपनी माँ के संघर्षों को याद किया, जिसने उनके सामर्थ्य को आकार दिया. विनेश ने अपने पति सोमवीर को भी श्रेय दिया, जिन्होंने उतार-चढ़ाव के दौरान उनका पूरा समर्थन किया. कुश्ती के फाइनल से अयोग्य घोषित होने से विनेश का हौसला टूट गया, जिसके कारण उन्होंने खेल से संन्यास की घोषणा कर दी थी, उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर किये एक पोस्ट में कहा था कि अब उनमें आगे खेलने की ताकत नहीं है.

संन्यास से वापसी के दिए संकेत

विनेश ने अपने इस नोट के अंतिम हिस्से में लिखा, “शायद अलग परिस्थितियों में मैं खुद को 2032 तक खेलते हुए देख पाऊंगी, क्योंकि मेरे अंदर लड़ाई और कुश्ती हमेशा रहेगी. मैं भविष्यवाणी नहीं कर सकती कि भविष्य में मेरे लिए क्या है और इस यात्रा में आगे क्या होगा, लेकिन मुझे यकीन है कि मैं हमेशा उस चीज के लिए लड़ती रहूंगी, जिस पर मेरा विश्वास है और जो सही है, उसके लिए लड़ती रहूंगी.”

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

एक हफ्ते में 65% तक गिरे टमाटर के दाम, 5.55 रुपये किलो पहुंचा थोक भाव; किसान परेशान

Tomato Price Crash in Maharashtra: महाराष्ट्र की पिंपलगांव एपीएमसी मंडी में टमाटर की बंपर आवक…

2 hours ago

3 आईफोन, बुर्का और फेसटाइम… 11 दिन तक पुलिस को कैसे चकमा देती रही श्रद्धा दुबे?

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में फरार चल रही श्रद्धा दुबे…

2 hours ago

‘रिफाइनिंग महाशक्ति’ बना भारत, अमेरिका भी हुआ कायल, ट्रेड डील पर भी अमेरिकी विदेश मंत्री ने दिया बड़ा संकेत

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को 'रिफाइनिंग महाशक्ति' बताते हुए ऊर्जा क्षेत्र में…

3 hours ago

खरगोन जेल से फरार POCSO का दोषी गिरफ्तार, 4 दिन से जंगलों में छिपकर पुलिस को दे रहा था चकमा

Khargone Jail Escape Accused Arrested: खरगोन जिला जेल से फरार हुए पॉक्सो एक्ट के सजायाफ्ता…

3 hours ago

बीजेपी युवा मोर्चा की नई टीम घोषित, यूपी के निखिल मणि तिवारी बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

BJP Yuva Morcha: भारतीय जनता पार्टी ने युवा मोर्चा की नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा…

4 hours ago

जन्मदिन विशेष; नवजोत सिंह सिद्धू- धैर्य और आक्रामकता का अनोखा संगम

नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने करियर की शुरुआत ‘स्ट्रोकलेस वंडर’ की छवि के साथ की…

4 hours ago