खेल

Fact Check: क्या विराट कोहली ने दिया पाकिस्तानी जर्सी पर साइन? सोशल मीडिया पर छाई ये तस्वीर

Fact Check: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली को पाकिस्तान की क्रिकेट जर्सी पर ऑटोग्राफ देते हुए दिखाया गया है. फोटो में कोहली एक हरे रंग की जर्सी पर हस्ताक्षर कर रहे हैं, जिसे एक फैन ने पकड़ा हुआ है. सोशल मीडिया यूज़र्स का दावा है कि यह तस्वीर पर्थ (ऑस्ट्रेलिया) की है, जहां कोहली एक पाकिस्तानी प्रशंसक को ऑटोग्राफ दे रहे हैं.

वायरल हो रही पोस्ट में कैप्शन लिखा गया है, “Virat Kohli spotted giving autographs to a Pakistani fan in Perth, Australia.” इस दावे के साथ तस्वीर को हजारों बार शेयर किया जा चुका है और प्रशंसक तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

क्या है वायरल तस्वीर की सच्चाई?

हालांकि, जब इस वायरल तस्वीर की असलियत की जांच की गई, तो सामने आया कि यह तस्वीर असल में विराट कोहली के एक भारतीय फैन की है, जो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की जर्सी पर कोहली से ऑटोग्राफ ले रहा था. दरअसल, एक वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कोहली अपने होटल से निकलकर सीधे बस की ओर बढ़ते हैं, वहां वह पहले अपना किट बैग रखते हैं और फिर पास खड़े फैन की RCB जर्सी पर साइन करते हैं. इसके बाद वह कुछ और जर्सियों पर भी हस्ताक्षर करते हैं और फिर टीम के साथ रवाना हो जाते हैं.

ऑस्ट्रेलिया दौरे की तैयारी में जुटी टीम इंडिया

बता दें कि टीम इंडिया इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है, जहां उसे तीन वनडे और पांच टी20 मुकाबले खेलने हैं. पहला वनडे इस रविवार से शुरू होगा. विराट कोहली के अलावा रोहित शर्मा और केएल राहुल जैसे सीनियर खिलाड़ी भी लंबे ब्रेक के बाद नेट्स पर नजर आए, जो चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल के बाद पहली बार मैदान में वापसी कर रहे हैं.

टीम का अभ्यास सत्र पर्थ में चल रहा है, जहां खिलाड़ियों को आगामी सीरीज़ के लिए तैयार किया जा रहा है. ऐसे में सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर को भ्रम फैलाने वाला बताया जा रहा है, क्योंकि असलियत इससे अलग है.

ये भी पढ़ें: IND vs AUS: हाथ से कप्तानी जाने के बाद पहली बार मिले रोहित शर्मा और गौतम गंभीर, VIDEO जमकर वायरल

Also Follow Bharat Express on Youtube

– भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

6 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

6 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

7 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

7 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

7 hours ago