Bharat Express DD Free Dish

IND vs AUS: हाथ से कप्तानी जाने के बाद पहली बार मिले रोहित शर्मा और गौतम गंभीर, VIDEO जमकर वायरल

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली वनडे सीरीज से पहले रोहित शर्मा और गौतम गंभीर की पहली मुलाकात का वीडियो सामने आया. कप्तानी छिनने के बावजूद दोनों ने दोस्ताना अंदाज में बातचीत की.

IND vs AUS Rohit Sharma Gautam Gambhir

IND vs AUS: 19 अक्टूबर से शुरू होने वाली भारत और ऑस्ट्रेलिया की तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया की तैयारी जोरों पर है. सीरीज से पहले रोहित शर्मा से कप्तानी छीनकर टीम की कमान शुभमन गिल को दी गई थी.

इस बदलाव ने फैंस के बीच चर्चा बढ़ा दी थी, लेकिन हाल ही में सामने आए एक वीडियो ने साबित कर दिया कि खेल के लिए रोहित का जुनून और पेशेवर रवैया अब भी बरकरार है.

वीडियो में दिखी दोस्ताना बातचीत

स्टार स्पोर्ट्स ने हाल ही में नेट्स से एक वीडियो शेयर किया, जिसमें रोहित शर्मा अभ्यास के दौरान नजर आ रहे हैं. इसी दौरान वह पूर्व दिग्गज बल्लेबाज और टीम इंडिया के सलाहकार गौतम गंभीर से पहली बार मिले.

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों के बीच बातचीत बेहद दोस्ताना और पेशेवर रही. कई फैंस को यह देखकर राहत मिली कि कप्तानी जाने के बाद भी रोहित और गंभीर के बीच किसी तरह का तनाव नहीं है.

नेट्स में जमकर अभ्यास करते दिखे रोहित

वीडियो में रोहित शर्मा नेट्स पर पसीना बहाते हुए नजर आ रहे हैं. उन्होंने कई शॉट्स लगाए और अपने खेल पर फोकस किया. उनके शांत और संयमित अंदाज ने फैंस को यह भरोसा दिलाया कि कप्तानी बदलने के बावजूद वह पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरेंगे.

बता दें कि रोहित शर्मा का ऑस्ट्रेलिया में वनडे रिकॉर्ड शानदार रहा है. 19 पारियों में उन्होंने 990 रन बनाए हैं. इस प्रदर्शन की वजह से फैंस को उम्मीद है कि रोहित आने वाली सीरीज में भी टीम इंडिया के लिए अहम योगदान देंगे.

ये भी पढ़ें- दिल्ली, मुंबई, कोलकाता नहीं..! 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी के लिए अहमदाबाद का चुनाव क्यों?

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read