खेल

विराट कोहली को मिला अपना ही ‘डुप्लीकेट’! नन्हे हमशक्ल को देख रोहित शर्मा भी रह गए दंग, किंग कोहली ने दिया ये खास नाम

Virat Kohli Looklike: वडोदरा में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे मैच से पहले टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैली. अक्सर कोहली के हमशक्ल की खबरें आती रहती हैं, लेकिन इस बार मामला जरा हटके था. इस बार कोई जवान लड़का नहीं, बल्कि एक छोटा सा बच्चा चर्चा में आया जो हूबहू बचपन वाले विराट कोहली जैसा दिखता है.

इस बच्चे की क्यूटनेस और कोहली के साथ उसकी बॉन्डिंग ने फैंस का दिल जीत लिया है. अब खबर आई है कि विराट ने न केवल इस बच्चे को अपना दोस्त बना लिया है, बल्कि उसे एक बेहद प्यारा नाम भी दिया है.

कौन है ये ‘छोटा चीकू’?

विराट कोहली के इस नन्हे हमशक्ल का नाम गर्वित उत्तम है. गर्वित मूल रूप से हरियाणा के पंचकूला के रहने वाले हैं. एक हालिया इंटरव्यू में गर्वित ने बताया कि जब वडोदरा में उनकी मुलाकात कोहली से हुई, तो विराट ने उन्हें देखते ही मुस्कुराते हुए ‘छोटा चीकू’ पुकारा. क्रिकेट की दुनिया में कोहली को प्यार से ‘चीकू’ कहा जाता है, और अब उन्होंने अपना यह खास निकनेम गर्वित को भी दे दिया है.

गर्वित ने उस पल को याद करते हुए बताया कि जब उन्होंने वडोदरा में जोर-जोर से ‘विराट-विराट’ चिल्लाया, तो कोहली की नजर उन पर पड़ी. विराट ने उन्हें इशारा किया और कहा, “अभी आता हूं.”

ये भी पढ़ें- WPL फैंस को झटका! बिना दर्शकों के खेला जाएगा मैच? सामने आई चौंकाने वाली वजह

रोहित शर्मा से बोले कोहली- ‘देख मेरा डुप्लीकेट बैठा है’

यह मुलाकात सिर्फ ऑटोग्राफ तक सीमित नहीं रही. गर्वित की शक्ल बचपन के विराट से इतनी मिलती है कि खुद कोहली भी दंग रह गए. गर्वित ने बताया कि विराट ने पास खड़े कप्तान रोहित शर्मा को बुलाकर भी उसे दिखाया. कोहली ने रोहित से मजाकिया अंदाज में कहा, “उधर देख, मेरा डुप्लीकेट बैठा है.” इतना ही नहीं, विराट ने गर्वित से यह वादा भी किया कि अब से वे दोनों दोस्त हैं.

कैसे हुई ‘नन्हे विराट’ की खोज?

अब सवाल उठता है कि पंचकूला का ये बच्चा अचानक वडोदरा कैसे पहुंच गया? दरअसल, इसकी कहानी काफी दिलचस्प है. हाल ही में एक मशहूर विज्ञापन कंपनी को अपनी फिल्म के लिए एक ऐसे बच्चे की तलाश थी जो दिखने में बिल्कुल विराट कोहली के बचपन जैसा हो. इसके लिए पूरे देश में एक सर्च अभियान चलाया गया, जिसमें गर्वित को चुना गया. इसके बाद गर्वित और उनके परिवार को खास तौर पर विराट कोहली से मिलवाने के लिए वडोदरा बुलाया गया था.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

मंगलवार को बन रहा हर्षण और भरणी का महासंयोग, जानें शुभ मुहूर्त, चौघड़िया और राहुकाल का सटीक समय

29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…

11 minutes ago

मंगलवार को हर्षण योग से बदल जाएंगे राशियों के सितारे, मेष को मिलेगा अटका धन और कन्या को पदोन्नति

Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…

21 minutes ago

आज का मेष राशिफल: भागदौड़ के बीच बढ़ेगा उत्साह, करियर में मिल सकते हैं नए अवसर

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…

35 minutes ago

आज का मिथुन राशिफल: करियर में खुलेंगे नए रास्ते, यात्रा से मिलेगा लाभ; आय बढ़ने के भी संकेत

Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज करियर और कारोबार में नए…

36 minutes ago

आज का सिंह राशिफल: भागदौड़ भरा रहेगा दिन, निवेश में सावधानी और रिश्तों में भावुकता

Aaj Ka Singh Rashifal: सिंह राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी आएगी, लेकिन…

36 minutes ago