BMC Election Impact on WPL: वुमन प्रिमियर लिग (WPL) में बड़ा बदवाल देखने को मिल सकता है. इस बार WPL के कुछ मैच बिना दर्शकों के खेल जाएंगे, यानी स्टैडियम पूरी तरह खाली रहेगा. इसकी वजह मुंबई में होने वाले बृहन्मुंबई महानगरपालिका के चुनाव (BMC Election 2026) को बताया जा रहा है.
क्या है असली वजह?
ESPN Cricinfo के मुताबिक, इस हफ्ते WPL के दो मैच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में बिना दर्शकों के खेले जाएंगे. मुंबई पुलिस भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को सूचित किया है कि 15 जनवरी को BMC का चुनाव होने की वजह से वह उस दिन WPL मैचों के लिए पर्याप्त सुरक्षा बलों ता इंतजाम नहीं करा सकते, जिसके चलते यह फैसला लिया गया है.
इन मैचों में स्टेडियम होगा खाली
बीएमसी चुनाव का असर दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वॉरियर्ज के मैच पर दिखेगा. जो 14 जनवरी को खेला जाएगा. इस लिस्ट में 15 जनवरी को मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वॉरियर्ज का भी मुकाबला शामिल है. लेकिन 16 जनवरी को होन वाले गुजरात जायंट्स वर्सेज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मुकाबले में दर्शकों को प्रवेश मिलेगा या नहीं, इसे लेकर अभी तक स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है, क्योंकि उस तारीख को लेकर दर्शक नीति पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.
पुलिस ने दी जानकारी
पुलिस ने बीसीसीआई को यह भी साफ तौर पर अवगत कराया कि चुनाव के चलते WPL मैच के दिन पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराना संभव नहीं होगा, क्योंकि दोनों आयोजन एक ही दिन निर्धारित हैं. इसी कारण यह फैसला लिया गया है.
WPL का शेड्यूल 29 नवंबर को जारी किया गया था, जबकि चुनाव की तारीख की आधिकारिक घोषणा 15 दिसंबर को की गई. चुनाव की तारीख तय होते ही WPL समिति को इसकी जानकारी दे दी गई थी, लेकिन तब तक नवी मुंबई में प्रस्तावित मैचों के लिए लॉजिस्टिक व्यवस्थाओं में बदलाव का समय बेहद सीमित रह गया था. हालांकि बीसीसीआई की ओर से प्रभावित मुकाबलों में दर्शकों के प्रवेश को लेकर अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. जिसे फैंस चौक सकते हैं.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




