खेल

वडोदरा में विराट का ‘विराट’ अवतार: 93 रनों की पारी से जिताया मैच, दर्शकों के व्यवहार पर जताई नाराजगी

वडोदरा के मैदान पर जब विराट कोहली बल्लेबाजी करने उतरे, तो पूरा स्टेडियम ‘विराट-विराट’ के नारों से गूंज उठा. लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस शोर को सुनकर फैंस रोमांचित होते हैं, वही शोर टीम इंडिया के इस दिग्गज बल्लेबाज को थोड़ा असहज कर देता है? न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली शानदार जीत के बाद कोहली ने एक ऐसी बात कही, जिसने खेल भावना और साथी खिलाड़ी के सम्मान पर एक नई बहस छेड़ दी है.

फैंस का प्यार बनाम साथी का सम्मान

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में शानदार 93 रनों की पारी खेलने वाले विराट कोहली को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया. मैच के बाद जब उनसे मैदान पर एंट्री के वक्त होने वाले जबरदस्त शोर के बारे में पूछा गया, तो उनका जवाब काफी गहरा था. कोहली ने कहा, “मैं जानता हूं कि दर्शक उत्साहित हैं, लेकिन जो खिलाड़ी अभी-अभी आउट होकर पवेलियन लौट रहा है, उसके लिए ये सब देखना काफी मुश्किल होता है.”

विराट ने कहा कि आईपीएल में अक्सर धोनी के आने पर ऐसा ही माहौल होता है. कोहली का कहना है कि जब एक बल्लेबाज आउट होकर जा रहा हो, तो अगले बल्लेबाज के लिए होने वाला शोर कहीं न कहीं जाने वाले खिलाड़ी के लिए थोड़ा रूखा लगता है. हालांकि, विराट ने यह भी साफ किया कि वे दर्शकों के जुनून को समझते हैं, लेकिन मैदान पर कदम रखते ही उनका पूरा फोकस सिर्फ अपने खेल पर होता है.

वडोदरा में कोहली का ‘विराट’ अवतार

वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेले गए इस ऐतिहासिक मैच में विराट ने फिर साबित कर दिया कि उन्हें दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज क्यों कहा जाता है. जब रोहित शर्मा 9वें ओवर में काइल जैमीसन की गेंद पर आउट हुए, तब भारत दबाव में था. विराट ने जिम्मेदारी संभाली और 91 गेंदों में 93 रनों की पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने 8 चौके और एक छक्का जड़ा. हालांकि, वे अपने 85वें अंतरराष्ट्रीय शतक से महज 7 रन दूर रह गए, लेकिन उनकी इस पारी ने भारत की 6 विकेट से जीत पक्की कर दी.

“मैं अपना सपना जी रहा हूं”

कोहली भले ही मैदान पर साथी खिलाड़ी के सम्मान को लेकर गंभीर हों, लेकिन फैंस के प्यार के लिए वे हमेशा शुक्रगुजार रहते हैं. उन्होंने भावुक होते हुए कहा, “इतने सालों से जो प्यार मुझे मिल रहा है, वह किसी आशीर्वाद से कम नहीं है. जिस खेल को मैंने बचपन से प्यार किया, आज उसी के जरिए लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला पा रहा हूं, इससे ज्यादा मैं और क्या मांग सकता हूं? मैं सच में अपना सपना जी रहा हूं.”

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: कोहली शतक से चूके, लेकिन बनाया विराट रिकॉर्ड, इस दिग्गज को छोड़ा पीछे, अगले मैच में टूटेगा सचिन का कीर्तिमान

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

ATM Charge Rule Change: अब बेवजह नहीं कटेगा चार्ज! RBI के नए नियम ने पलटा खेल, जानें काम की बात

ATM Charge Rule Change: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ATM ट्रांजेक्शन को लेकर नए निर्देश…

4 minutes ago

विदेशी महिला ने भारत को बताया ‘पूरी दुनिया’, भारतीयों के अपनापन की हुई मुरीद; वीडियो वायरल

Foreign Tourist India: भारत घूमने आई विदेशी महिला ने देश की विविधता, संस्कृति और भारतीयों…

6 minutes ago

डेढ़ सदी बाद दीपथून पर जला कार्तिगई दीपम…उमड़ पड़ा श्रद्धा, आस्था और भावनाओं का अथाह सागर, VIDEO वायरल

तमिलनाडु के मदुरै स्थित तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर 150 से अधिक वर्षों के इंतजार के बाद…

1 hour ago

Instant Sambar Recipe: अब झटपट बनेगा इडली-डोसा का सांभर, कुकर में 2 सीटी लगाकर देखें कमाल

Sunday Special Sambar Recipe: संडे के नाश्ते या लंच में कम समय में स्वादिष्ट सांभर…

1 hour ago

रावण से भी ज्यादा बलशाली था कंस! सवा लाख किलो का उठा लिया था धनुष, गर्ग संहिता में दर्ज है उसका पराक्रम

Kansa Story: श्रीमद्भागवत में कंस वध का प्रसंग काफी चर्चित है, लेकिन गर्ग संहिता में…

1 hour ago