खेल

क्रिकेट फैंस के लिए गुड न्यूज, इसी महीने होगी Virat Kohli और Rohit Sharma की मैदान पर धमाकेदार वापसी

Virat Kohli Rohit Sharma: टीम इंडिया के फैंस लंबे वक्त से जिस पल का इंतजार कर रहे थे, वो अब करीब आता दिख रहा है. विराट कोहली और रोहित शर्मा जल्द ही फिर से मैदान पर नज़र आ सकते हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों सितारे इस महीने के आखिर में वनडे क्रिकेट खेलते हुए दिख सकते हैं और सबसे बड़ी बात, इसके लिए फैंस को अक्टूबर तक इंतजार भी नहीं करना होगा.

इंडिया ए से मिल सकता है मौका

जानकारी के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया ए टीम भारत का दौरा करने वाली है. इसी दौरान 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी और उम्मीद जताई जा रही है कि विराट और रोहित इसमें इंडिया ए की ओर से उतर सकते हैं. अगर ऐसा हुआ तो 30 सितंबर से शुरू होने वाली इस सीरीज में दोनों दिग्गजों की वापसी हो जाएगी.

वनडे में ही करेंगे कप्तानी

बता दें कि विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. अब उनका पूरा फोकस सिर्फ वनडे क्रिकेट पर होगा. ऐसे में टीम मैनेजमेंट भी चाहेगा कि वे बड़े टूर्नामेंट से पहले अपनी फॉर्म और लय हासिल कर लें. यही वजह है कि उन्हें इंडिया ए के मैचों से प्रैक्टिस का मौका देने की तैयारी है.

ये भी पढ़ें- एशिया कप से चूके श्रेयस अय्यर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, भारत-ए टीम की कमान

ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले बड़ा मंच

टीम इंडिया का ऑस्ट्रेलिया दौरा अक्टूबर-नवंबर में होना है, जिसमें 3 वनडे और 5 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले जाएंगे. अगर विराट और रोहित इंडिया ए से खेलते हैं, तो यह उनके लिए एकदम सही मंच होगा अपनी बल्लेबाजी को धार देने का. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज 19, 23 और 25 अक्टूबर को खेली जानी है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

14 minutes ago

चीन चल रहा कैसी चाल? 23 महीनों से धड़ाधड़ भर रहा है सोना

चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…

32 minutes ago

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली का रास्ता साफ, कांग्रेस को मिली पुलिस की NOC

Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…

44 minutes ago

‘तुम्हारा नाश होने वाली है’, बृजभूषण शरण सिंह ने किसे दिया ऐसा श्राप?

Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…

56 minutes ago

ABVP का कैंपस कनेक्शन मजबूत, ओडिशा से दिल्ली तक छात्रसंघ चुनावों में दिखा दबदबा, क्या जेन-Z में बढ़ रही है पकड़?

ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…

1 hour ago

जमानत तो मिली पर 3 कड़े प्रतिबंध, क्या हैं अभिजीत दीपके की रिहाई की शर्तें?

दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…

1 hour ago